Healthshots

By Jyoti Sohi

Published July 17, 2024

Benefits of fiber: इन 5 कारणों से आपको अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए हाई फाइबर फूड

फलों और सब्जियों में पाई जाने वाली फाइबर की मात्रा शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाती है। इससे न केवल वेटलॉस में मदद मिलती है बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। कार्ब्स बेस्ड न्यूट्रीएंट सॉल्यूबल और इन सॉल्यूबिल फॉर्म में पाया जाता है। जानते हैं हाई फाइबर डाइट किस तरह शरीर के लिए साबित होती है फायदेमंद।

Image Credits : Adobe Stock

वेटलॉस में सहायक

Image Credits : Adobe Stock

फाइबर की उच्च मात्रा एपिटाइट को नियंत्रित करने में मदद करती है। इससे फाइबर आंत में मौजूद पानी को सोख सकता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को धीमा करने लगता है। इससे बार बार भूख लगने की समस्या हल होने लगती है, जिससे कैलोरी इनटेक खुद ब खुद कम हो जाता है।

Image Credits : Adobe Stock

स्किन के लिए फायदेमंद

Image Credits : Adobe Stock

फाइबर से भरपूर डाइट का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। इससे स्किन सेल्स को ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जिससे स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है और त्वचा को ऑक्सीडेटिव तनाव से भी मुक्ति मिल जाती है। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है।

Image Credits : Adobe Stock

ब्लड शुगर लेवल को करे रेगुलेट

Image Credits : Adobe Stock

हाई फाइबर फूड का ग्लाइसेमिक इंडैक्स लो होता है। इससे ब्लड शुगर को स्पाइक होने से रोका जा सकता है। सॉल्यूबल फाइबर की मदद से शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। नियमित मात्रा में इसका सेवन गट हेल्थ को मज़बूत बनाता है।

Image Credits : Adobe Stock

एस्ट्रोजन के स्तर को करे नियंत्रित

Image Credits : Adobe Stock

शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर के बढ़ने से पेनफुल पीरियड, एंडोमेट्रियोसिस और ओवरी सिस्ट की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए फाइबर रिच डाइट बेहद फायदेमंद है। इससे योनि का पीएच उचित बना रहता है। इसके अलावा योनि में बढ़ने वाले संक्रमण के प्रभाव से भी बचा जा सकता है।

Image Credits : Adobe Stock

कब्ज से छुटकारा

Image Credits : Adobe Stock

अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से गुड गट बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे बॉवल मूवमेंट नियमित बना रहता है। फाइबर की मात्रा इंटेस्टाइन के फंक्शन को बढ़ाकर डाइजेशन में मदद करता है। इससे गट हेल्थ बूस्ट होती है और कब्ज की समस्या दूर होने लगती है।

Image Credits : Adobe Stock

फाइबर रिच फूड्स कौन से हैं

Image Credits : Adobe Stock

आहार में साबुत अनाज, फलियां, मौसमी सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मेवे और सीड्स भी शरीर में फाइबर की पूर्ति करते हैं। इन्हें संतुलित मात्रा में लेने से गट हेल्थ को मज़बूती मिलती है।

Image Credits : Adobe Stock