Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Mar 22, 2024

मौसमी बीमारियों के खिलाफ आपका रक्षा कवच हैं ये 5 सुपरफूड्स, जानिए इनके फायदे

ब्यूटी और फिटनेस के साथ इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए रखने के लिए भी सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होने से न केवल मौसमी संक्रमण से बचा जा सकता है बल्कि रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। जानें इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स के नाम।

Image Credits : Shutterstock

ब्रोकली है एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर

Image Credits : Shutterstock

ब्रोकली का सेवन करने से शरीर को विटामिन, बीटा कैरोटीन और जिंक की प्राप्ति होती है। इसमें पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा शरीर को मौसमी बीमारियों से दूर रखती है। इसे स्टीम करके खाने से शरीर का फायदा मिलता है।

Image Credits : Shutterstock

लहसुन ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित

Image Credits : Shutterstock

मेडिकल प्रापर्टीज से भरपूर लहसुन की कलियों को खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर कंपाउड एलिसिन इम्यून सिस्टम को मज़बूती प्रदान करने में मदद करता है।

Image Credits : Shutterstock

मशरूम संक्रमण के प्रभाव से रखे मुक्त

Image Credits : Shutterstock

आहार में मशरूम को शामिल करने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का काउंट नियमित बना रहता है। इससे शरीर संक्रमण के प्रभाव से मुक्त रहता है। मशरूम में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है, जो वेटलॉस में मदद करती है।

Image Credits : Shutterstock

बादाम से मिलते हैं हेल्दी फैट्स

Image Credits : Shutterstock

इसमें पाए जाने वाले फैट सॉल्यूबल विटामिन शरीर को हेल्दी फैट्स प्रदान करते हैं। इसके अलावा बादाम खाने से शरीर को विटामिन ई की भी प्राप्ति होती है। इसमें इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और स्किन व बालों के लिए फायदेमंद है।

Image Credits : Shutterstock

आंवला से बनाएं पाचनतंत्र मज़बूत

Image Credits : Shutterstock

विटामिन सी से भरपूर आंवला स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। पाचनतंत्र को मज़बूत करने के अलावा शरीर में बढ़ने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा बालों और स्किन को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है।

Image Credits : Shutterstock