Healthshots

By Sandhya Singh

Published Aug 01, 2023

ब्लीचिंग की क्या जरूरत, जब ये 5 चीजें रख सकती हैं आपके दांतों को नेचुरली सफेद

क्या पीले दांंत आपकी स्माइल और इंप्रेशन दोनों को खराब कर रहे हैं? तो आपको इनकी सफाई पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। वास्तव में केवल ब्रश करना ही ओरल हाइजीन के लिए काफी नहीं है। दांतों के पीलेपन के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पर इनका समाधान दांतों पर ब्लीच या पॉलिश करवाना नहीं है। आप कुछ घरेलू चीजों से भी अपने दांतों की चमक बढ़ा सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock

बेकिंग सोडा

Image Credits : Shutterstock

बेकिंग सोडा का उपयोग अक्सर दांतों से सतह के दाग हटाने में मदद करने के लिए उपयोग किया जाता है। आप पेस्ट बनाने के लिए पानी में थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा मिला सकते हैं और इससे अपने दांतों को धीरे से ब्रश कर सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock

नारियल का तेल

Image Credits : Shutterstock

कुछ लोगों का मानना है कि नारियल का तेल मुंह में घुमाने से प्लाक और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिल सकती है, जिससे दांत सफेद हो जाते हैं।  यह नियमित ब्रशिंग और फ्लॉसिंग का विकल्प नहीं है। लेकिन आप कभी-कभी इसका इस्तेमाल कर सकते है।

Image Credits : Shutterstock

एप्पल साइडर विनेगर

Image Credits : Shutterstock

एप्पल साइडर विनेगर का प्रकृतिक स्वभाव एसिडिक होता है। यह दांतों को से पीलेपन को हटाने में मदद करता है। बहुत ज्यादा मात्रा में विनेगर का इस्तेमाल न करें। विनेगर का स्वभाव एसिडिक होता है इसलिए आप जब भी इससे दांंतो को साफ करें तो बाद में पानी से अच्छे से कुल्ला करें।

Image Credits : Shutterstock

स्ट्रॉबेरी

Image Credits : Shutterstock

स्ट्रॉबेरी भी थोड़ी सी एसिडिक होती है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसमें दांतों को सफेद करने वाले गुण होते हैं। आप अपने दांतों को ब्रश करने के लिए स्ट्रॉबेरी को मैश कर सकते हैं और उन्हें बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock

नींबू और नमक

Image Credits : Shutterstock

नींबू में ब्लीचिंग के गुण होते है इसका स्वभाव भी एसिडिक होता है इसलिए दांतो के पीलेपन को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू से दांतो  को साफ करने के लिए सबसे पहले नमक लें और उसमें सरसों का तेल मिलाएं फिर इसे नींबू में लगाकर दांत साफ करें।

Image Credits : Shutterstock