By Yogita Yadav
Published Feb 17, 2025
अपच या बदहजमी एक आम समस्या है। इसके कारण पेट में दर्द, जलन, बेचैनी, पेट फूलना और ऐंठन की समस्या होती है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय किये जा सकते हैं, जो आपको इस परेशानी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
छाछ
लैक्टोबैसिलस, बिफिडा बैक्टीरियम जैसे प्रोबायोटिक्स के साथ ही कैल्शियम, विटामिन डी से भरपूर छाछ खाना पचाने में मदद करती है। इसे आप नाश्ते या खाने के साथ ले सकते हैं।
नींबू पानी
नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में नींबू का रस और काला नमक डालें और इसे पी लें।
अजवाइन
इसमें पाया जाने बाला थायमोल पाचन को सही रखने में मदद करता है। 1/2 चम्मच अजवाइन के साथ एक चुटकी काला नमक मिला कर इसे चबा-चबा कर खाएं, इससे आपको अपच में राहत मिलेगी।
दालचीनी
फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर दालचीनी पेट की समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है। इसे आप गर्म पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिला कर पीएं इससे आपको अपच में राहत मिलेगी।
एप्पल साइडर विनेगर
अगर आप अपच से परेशान हैं तो एप्पल साइडर विनेगर इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसे सुबह खाली पेट गर्म पानी और काले नमक के साथ पीने से राहत मिल सकती है।
लिक्विड कैलोरी तो नहीं आपके बढ़ते वजन का कारण? एक्सपर्ट बता रहे हैं इसके स्वास्थ्य जोखिम