Healthshots

By Sandhya Singh

Published Nov 21, 2023

वेट लॉस करना है, तो अपने रेगुलर राइस को करें ब्राउन राइस से रिप्लेस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

ब्राउन राइस एक साबूत अनाज है जो जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।यह आपको कई तरह की बिमारी से लड़ने में मदद कर सकता है और शरीर को स्वस्थ रख सकता है, यह मोटापा, मधुमेह, पाचन और हृदय संबंधी जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद भी साबित होता है।

Image Credits : Shutterstock

पोषक तत्वों से भरपूर हैं ब्राउन राइस

Image Credits : Shutterstock

ब्राउन राइस एक साबूत अनाज है जिसमें चोकर होता है, जिसका अर्थ है कि यह फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे अधिक आवश्यक पोषक तत्वों को बनाए रखता है। यह मैंगनीज, मैग्नीशियम और बी विटामिन जैसे थायमिन, नियासिन और विटामिन बी 6 का अच्छा स्रोत है।

Image Credits : Shutterstock

फाइबर का अच्छा स्रोत है

Image Credits : Shutterstock

ब्राउन राइस आहार फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो पाचन में सहायता करता है, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखता है। यह वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Image Credits : Shutterstock

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

Image Credits : Shutterstock

ब्राउन राइस में फाइबर होता है, सफेद चावल की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण यह ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करता है। यह  ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी और गिरावट को रोकने में मदद कर सकता है।

Image Credits : Shutterstock

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखता है

Image Credits : Shutterstock

ब्राउन राइस का सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसमे मौजूद फाइबर एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है और हृदय को स्वस्थ रख सकता है।

Image Credits : Shutterstock

वजन नियंत्रित करता है

Image Credits : Shutterstock

ब्राउन राइस में उच्च मात्रा में मौजूद फाइबर, आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जो आपके कैलोरी सेवन को कम करके वजन प्रबंधन में सहायता कर सकता है।

Image Credits : Shutterstock