Healthshots

By Jyoti Sohi

Published April 08, 2024

इन 5 कारणों से बढ़ रहा है वीगन मिल्क की तरफ लोगों का रुझान

प्लाट बेस्ड मिक्ल इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जिसके चलते लोग तेज़ी से इसे अपने आहार में शामिल कर रहे हैं। वीगन, लेक्टोज इनटोलरेंस और वेटलॉस के कारण लोग तेज़ी से डेयरी मिल्क की जगह इसका सेवन करने लगे हैं। कोकोनट मिल्क, सोया मिक्ल, मिलेट मिल्क और पोटेटो मिल्क समेत बाज़ार में कई प्रकार के प्लांट बेस्ड मिल्क मौजूद है। जानते हैं इनके फायदे।

Image Credits : Shutterstock

पोषण से भरपूर

Image Credits : Shutterstock

वीगन मिल्क के सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होता है। जहां सोया मिल्क पीने से ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्रापित होती है, तो वहीं कोकोनट मिल्क कोलेस्ट्रोल लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही राइज़ मिल्क से विटामिन, मिनरल और कैल्शियम की प्राप्ति होती है। प्लांट बेस्ड मिल्क समग्र स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है। इससे मिल्क एलर्जी का खतरा कम हो जाता है।

Image Credits : Shutterstock

लैक्टोज इनटॉलरेंस से बचाए

Image Credits : Shutterstock

पाचन संबधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए प्लांट बेस्ड मिल्क बेहद कारगर है। वे लोग जो लैक्टोज इनटॉलरेंस का शिकार हैं, उन्हें डेसरी मिल्क से परहेज करना चाहिए। दरअसल, जब अनडाइजेस्टिड लैक्टोज कोलन से होकर गुजरता है, तो जीवित बैक्टीरिया उसमें फर्मेंन्ट करते हैं। इसके चलते ब्लोटिंग, सूजन, पेट दर्द व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Image Credits : Shutterstock

कैलोरी इनटेक करे कम

Image Credits : Shutterstock

अमेरिकन सोसाइटी ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार फैट्स और कैलोरी के हिसाब से वीगन मिल्क एक बेहतरीन विकल्प है।  की बात आने पर अधिकांश दूध विकल्प एक स्वस्थ विकल्प होते हैं। गाय के दूध की तुलना में वीगन मिल्क में 37 फीसदी से 75 फीसदी कम फैट्स पाए जाते है। बादाम, ओट्स, चावल, पोटेटो, नारियल और काजू का दूध डेयरी मिल्क के मुकाबले कैलोरी में कम होता है।

Image Credits : Shutterstock

हृदय संबधी समस्याओं को करे दूर

Image Credits : Shutterstock

प्लांट बेस्ड मिल्क में गाय के दूध के मुकाबले सेचुरेटिड फैट्स कम पाए जाते हैं। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानि एलडीएल कम होने लगता है, जिससे हृदय संबधी समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है। वीगन मिल्क मै कैलोरीज़ की कम मात्रा होती है और पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।

Image Credits : Shutterstock

ब्लड शुगर लेवल को रखे नियंत्रित

Image Credits : Shutterstock

डेयरी मिल्क नेचुरल शुगर से भरपूर है, वहीं प्लांट बेस्ड मिल्क में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसमें कैलशियम और विटामिन पाए जाते हैं, जिससे बोन डेंसिटी बनी रहती है। इसके अलावा ये स्वाद में भी डेयरी मिल्क से बेहतर होते हैं।

Image Credits : Shutterstock