Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Mar 28, 2024

शुगर कंट्रोल कर सकता है लाल पालक, जानिए इस जादुई साग के 5 फायदे

लाल पालक यानि लाल साग पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके सेवन से शरीर को फ्लेवोनोइड्स की प्राप्ति होती है। इससे न केवल डाइजेशन इंप्रूव होता है बल्कि वेटलॉस में मदद मिलती है। एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर इस हेल्दी खाद्य पदार्थ को आहार में शामिल करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

Image Credits : Shutterstock

डायबिटीज़ को करे नियंत्रित

Image Credits : Shutterstock

लाल पालक में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। लाल पालक में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर में ग्लूकोज़ का एब्जॉर्बशन कम होता है और ब्लड शुगर रेगुलेट होने लगती है।

Image Credits : Shutterstock

हड्डियों को बनाए मज़बूत

Image Credits : Shutterstock

कैल्शियम, विटामिन और मिनरल से भरपूर लाल पालक का सेवन करने से शरीर आस्टियोपिरोसिस के खतरे से मुक्त रहता है। इसमें मौजूद विटामिन के की मात्रा शरीर में कैल्शियम एब्जॉर्बशन को बेहतर बनाती है। इससे बार बार चोटिल होने के खतरे से भी बचा जा सकता है।

Image Credits : Shutterstock

इम्यून सिस्टम करे बूस्ट

Image Credits : Shutterstock

लाल पालक में पाई जाने वाली अमीनो एसिड, आयरन, विटामिन, पोटेशियम और फासफोरस की मात्रा शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इससे शरीर हेल्दी और मज़बूत रहता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है।

Image Credits : Shutterstock

वेटलॉस में मददगार

Image Credits : Shutterstock

फाइबर से भरपूर लाल पालक शरीर के वज़न को नियंत्रित करती है। इसके सेवन से बार बार भूख लगने की समस्या से राहत मिल जाती है। लाल पालक में मौजूद प्रोटीन की मात्रा क्रेविंग की समस्या को हल करती है।

Image Credits : Shutterstock

हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाएं

Image Credits : Shutterstock

लाल पालक को मील में एड करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। अनीमिया से ग्रस्त लोगों को लाल पालक का सेवन करना चाहिए। इसे सूप या सब्जी के तौर पर भी खा सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock