ज्यादातर आहार विशेषज्ञ देते हैं फिश ऑयल सप्लीमेंट्स लेने की सलाह, जानिए इसके 5 फायदे
फिश ऑयल ओमेगा-3 का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो हृदय और मस्तिष्क के लिए अच्छा है। हालांकि, मछली से ओमेगा-3 प्राप्त करना बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है। यदि आप मछली नहीं खाते हैं, तो फिश ऑयल सप्लीमेंट एक अच्छा विकल्प है।
Image Credits : Shutterstock
क्या होता है फिश ऑयल
Image Credits : Shutterstock
फिश ऑयल वह वसा या ऑयल है है जो मछली के ऊतकों से निकाला जाता है। ये वो मछलियां होती है जिनमें बहुत ऑयल होता है जैसे हेरिंग, टूना, एंकोवी और मैकेरल। फिश ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
Image Credits : Shutterstock
हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखता है
Image Credits : Shutterstock
हृदय रोग दुनिया भर में मृत्यु का प्रमुख कारण है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग बहुत अधिक मछली खाते हैं उनमें हृदय रोग की दर बहुत कम होती है। मछली या मछली के तेल के सेवन से हृदय रोग के कई जोखिम कम हो जाते हैं।
Image Credits : Shutterstock
आंखों के स्वास्थ्य के लिए
Image Credits : Shutterstock
आपके मस्तिष्क की तरह, आपकी आंखें भी ओमेगा-3 फैट पर निर्भर करती हैं। उम्र के साथ बुजुर्ग लोगों में धब्बेदार अंधेपन की शिकायत होने लगती है। जिससे नेत्र का स्वास्थ्य खराब होने लगता है। फिश ऑयल के सेवन से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।
Image Credits : Shutterstock
त्वचा स्वास्थ्य में सुधार करता है
Image Credits : Shutterstock
आपकी त्वचा आपके शरीर का सबसे बड़ा अंग है, और इसमें बहुत सारा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। त्वचा का स्वास्थ्य खराब होने से जल्दी एजिंग दिख सकती है या बहुत अधिक धूप में रहने के बाद त्वचा खराब हो सकती है। फिश ऑयल सप्लीमेंट में सोरायसिस और कई त्वचा समस्या में लाभदायक हो सकते है।
Image Credits : Shutterstock
जोड़ों को मजबूत बनाता है
Image Credits : Shutterstock
ओमेगा-3 शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे गठिया या अन्य सूजन संबंधी दोनों स्थितियों वाले व्यक्तियों को संभावित रूप से लाभ हो सकता है। ये बुजुर्गों के लिए मददगार हो सकता जिन्हें जोड़ो में दर्द की समस्या रहती है।
Image Credits : Shutterstock
गर्भावस्था के दौरान भी है फायदेमंद
Image Credits : Shutterstock
गर्भावस्था के दौरान, फिश ऑयल सप्लीमेंट भ्रूण के मस्तिष्क और आंखों के विकास में सहायता कर सकता है। शिशुओं में, प्रारंभिक संज्ञानात्मक विकास के लिए ओमेगा-3 सप्लीमेंट से लाभ हो सकता है।