Healthshots

By Isha Gupta

Published March 20, 2023

इन 5 स्वास्थ्य लाभों के लिए अपनी नवरात्रि डाइट में जरूर शामिल करें मखाना

मखाना एक सुपरफूड है, जिसे उपवास में भी खाया जा सकता है। असल में यह कमल की स्टेम से निकाला जाता है। इसलिए इसे फलाहार में शामिल किया जाता है। यह न केवल लाइट और फिलिंग है, बल्कि पोषक तत्वों का भी भंडार है। इस नवरात्रि आप भी इन बेमिसाल फायदों के लिए अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल करें।

Image Credits : Adobestock

हड्डियां मजबूत होती हैं

Image Credits : Adobestock

विशेषज्ञों का मानना है कि रोज एक मुट्ठी मखाने का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे यह ज्वाइंट पेन, गठिया और कमजोर हड्डियों की समस्या में राहत दे सकता है।

Image Credits :  Internet

पाचन क्रिया दुरुस्त बनाए

Image Credits : Adobestock

मखाना फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना गया है, जिससे यह डाइजेस्टिव हेल्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं जैसे कि कब्ज, अपच, पेट दर्द में भी मखाना फायदेमंद साबित हो सकता है। दिन के किसी भी मील में इसका सेवन आपको एनर्जेटिक बनाए रखेगा।

Image Credits : Adobestock

वेट लॉस में मदद करता है

Image Credits : Adobestock

मखाने का सेवन फूड क्रेविंग को कम करके आपको लंबे समय तक फिलिंग रख सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, जिससे यह वेट लॉस के लिए परफेक्ट फूड है। मखाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक पायी गयी है। जिससे इसका सेवन आपको एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस कराएगा।

Image Credits : Adobestock

डायबिटीज में भी ले सकती हैं

Image Credits : Adobestock

ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों के लिए मखाना बेहतर ऑप्शन है। इसका सेवन इंसुलिन लेवल बैलेंस करके ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। मखाना प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना गया है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी ऑप्शन है।

Image Credits : Adobestock

बढ़ाता है कोलेजन प्रोडक्शन

Image Credits : Adobestock

मखाना में अमीनो एसिड पाया गया है, जो कोलेजन प्रोडक्शन में मददगार है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अधिक पायी गयी है, जिस कारण यह स्किन हेल्थ को प्रमोट करता है। इसका सेवन त्वचा में हाइड्रेशन और इलास्टिसिटी बनाएं रखने में फायदेमंद माना गया है।

Image Credits : Adobestock