By Anjali Kumari
Published Oct 07, 2024

Healthshots

सुबह खजूर खाकर करें अपने दिन की शुरुआत , सेहत को मिलेंगे ये खास फायदे

खजूर एक बेहद फायदेमंद ब्रेकफास्ट साबित हो सकता है। रोज सुबह उठकर तीन से चार खजूर खाने से शरीर में पूरे दिन ऊर्जा शक्ति का संचार बना रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन क्रिया को पूरी तरह से सक्रिय रखते हैं। ज्यादातर लोग व्रत में लो एनर्जी का सामना करते हैं, ऐसे में पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर खजूर के सेवन से एक्टिव रहने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं, रोज सुबह खजूर खाने के क्या फायदे हैं।

Image Credits: Adobe Stock

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है खजूर

Image Credits: Adobe Stock

खजूर में एंटीऑक्सीडेंट की गुणवत्ता पाई जाती है, जो आपके ब्रेन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव से बचाता है। साथ ही साथ यह कॉग्निटिव फंक्शन को इंप्रूव करता है और मेमोरी लॉस, डिमेंशिया जैसे तमाम अन्य मानसिक समस्याओं के खतरे को कम कर देता है।

Image Credits: Adobe Stock

पूरे दिन बनाए रखता है ऊर्जा का संचार

Image Credits: Adobe Stock

खजूर में नेचुरल शुगर और फाइबर पाए जाते हैं, जो आपकी बॉडी को एनर्जेटिक रहने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें कई ऐसे महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर में उर्जा संचार के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए रोजाना दो से तीन खजूर जरूर खाएं।

Image Credits: Adobe Stock

त्वचा स्वस्थ को बढ़ावा दे

Image Credits: Adobe Stock

खजूर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और विटामिन डी पाए जाते हैं, यह दोनों पोषक तत्व आपकी स्किन इलास्टिसिटी को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा खजूर रैशेज और इचिंग जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं में भी कारगर होता है। यदि त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह उठकर दो से तीन खजूर खाएं।

Image Credits: Adobe Stock

पाचन क्रिया को सक्रिय रखे

Image Credits: Adobe Stock

खजूर में फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है, यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करते हुए डाइजेशन को इंप्रूव करता है। इसके नियमित सेवन से आपकी पाचन क्रिया पूरे दिन सक्रिय रहती है और कब्ज, अपच आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान नहीं करती हैं।

Image Credits: Adobe Stock

सामान्य रहता है ब्लड शुगर लेवल

Image Credits: Adobe Stock

खजूर प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं, साथ ही इनका ग्लिसमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है। यह धीरे-धीरे पचता है, और इनका अवशोषण भी धीमा होता है, इसलिए इनका प्रभाव ब्लड शुगर लेवल पर काफी कम पड़ता है। वहीं पूरी दिन ब्लड शुगर लेवल को मैनेज रखना आसान हो जाता है।

Image Credits: Adobe Stock