By Yogita Yadav
Published Feb 27, 2025
शहतूत खाने में खट्टे-मीठे और बिल्कुल नर्म होते हैं। ये गर्मी के मौसम में उगने वाला ये फल अपने शीतल गुणों के लिए जाना जाता है, ये बुखार, अपच और खराश जैसी बीमारियों के इलाज में मदद करता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल
शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है। इसे कम करने के लिए आप शहतूत की चाय और शहतूत की पत्ती का अर्क पी सकती हैं। ये फल हार्ट के लिए अच्छा होता है और इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
ब्लड शुगर लेवल
इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में मदद करते हैं। ये ब्लड शुगर को सही रखने में मदद करते हैं।
आंखों की रोशनी
शहतूत आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शहतूत में जेक्सैन्थिन पाया जाता है, जो हमारी आंखों को बनाने वाली कोशिकाओं में तनाव कम करने में सहायता करता है। इसमें पाया जाने वाला कैरोटीनॉयड मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।
ब्रेन हेल्थ
शहतूत दिमाग को स्वस्थ रखते हुए कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है। यह अल्जाइमर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है।
पाचन के लिए
इसमें डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पेट साफ करने में सहायता करता है। ये फल पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। कब्ज, पेट में ऐंठन, दर्द और सूजन के रोगियों के लिए यह फल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
5 Delicious makhana recipes: शाम की छोटी भूख के लिए ट्राई करें ये हेल्दी मखाना रेसिपीज