By Yogita Yadav
Published Mar 03, 2025

Healthshots

हाथ मिलाने के 10 तरीके, जानिए किससे बचना है जरूरी

हाथ मिलाना, यानी हैंड शेक अभिवादन का एक आम और प्रोफेशनल तरीका है। यह दो व्यक्तियों के एक-दूसरे के प्रति परिचय, भरोसे और बातचीत को प्रगाढ़  बनाता है। मगर हाथ मिलाने का भी एक सलीका होता है और कुछ लोग इसे नहीं जानते। यहां हम हाथ मिलाने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं। 

Image Credits: Adobe Stock

अगर कोई व्यक्ति आपके बहुत करीब आकर हाथ मिला रहा है या हाथ मिलाते हुए आपको अपनी ओर खींच रहा है, तो इसे प्रोफेशनल नहीं कहा जाएगा। सार्वजनिक तौर पर इस तरह के जेस्चर से बचना चाहिए। यह किसी को भी असहज महसूस करवा सकता है।

बहुत नजदीक आकर हाथ मिलाना

Image Credits : Adobe Stock

बोन क्रशर से उलट इसे लिंप फिश हैंड शेक कहा जाता है। वह जितना टाइट होता है, यह उतना ही ढीला। दोनों ही हाथ मिलाने के खराब तरीके हैं। इससे अहसास होता है कि आप या सामने वाला व्यक्ति इस मुलाकात के प्रति उदासीन है।

ढीलेपन से हाथ मिलाना

Image Credits : Adobe Stock

यह निहायती लापरवाह तरीकों में से एक है। कोविड महामारी के दौरान आपने एलबो और फुट टच में अभिवादन के लिए इस्तेमाल किए होंगे, मगर सिर्फ उंगलियां छू देना किसी के भी मुलाकात के प्रति लापरवाही और अतिव्यस्तता दर्शाता है।

सिर्फ उंगलियां छू देना :

Image Credits : Adobe Stock

जब कोई व्यक्ति नर्वस, बीमार या असहज होता है तो उसके हाथों में नमी आने लगती है। हाथ-पांव ठंडे पड़ना एक मुहावरा भी है और शारीरिक स्थिति भी। अगर सोशल गैदरिंग के दौरान आपको अपने हाथ गीले होने का अहसास होता है, तो आपको ऐसे नमी वाले हाथों को मिलाने से बचना चाहिए।

नमी वाले हाथ मिलाना

Image Credits : Adobe Stock

एक जीवंत अभिवादन तभी है जब आप एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं । यह मुलाकात की जीवंतता और दो लोगों के आत्मविश्वास, आपसी सहजता को भी दर्शाता है। कोई व्यक्ति अगर हाथ मिलाते हुए नजरें बचा रहा है, तो उससे हाथ मिलाएं यह जरूरी नहीं।

नज़र बचाकर हाथ मिलाना

Image Credits : Adobe Stock

यह किसी के भी साथ हो सकता है और कभी भी। इसमें किसी एक की या दोनों की गलती हो  सकती है। जब सामने वाला हाथ बढ़ाए और आप बढ़ाना भूल जाएं या आपके हाथ बढ़ाने पर सामने वाला उस मिस कर जाए। मिस्ड हैंड शेक सचेत न होने का भी संकेत है।

मिस्ड हैंडशेक :

Image Credits : Adobe Stock

बात, मुलाकात या मीटिंग भले ही घंटों खिंचे, मगर हैंड शेक 15 सैकंड से ज्यादा नहीं हो सकता। अगर कोई व्यक्ति हाथ मिलाकर, उसे छोड़े न और लगातार हाथ मिलाता रहे, तो यह असभ्यता कहा जाएगा। यह किसी को भी असहज कर सकता है।

बहुत देर तक हाथ मिलाना

Image Credits : Adobe Stock

यह हाथ मिलाने का एक खराब तरीका है, जिससे आपको बचना चाहिए। इसमें आप अपनी हथेली को इस तरह नीचे कर लेते हैं, जिससे सामने वाले व्यक्ति की हथेली ऊपर हो। यह एग्रेसिव कम्युनिकेशन का एक संकेत है। ऐसा करने और ऐसा करने वालों से बचना चाहिए।

डोमिनेटिंग हैंड शेक

Image Credits : Adobe Stock

हाथ मिलाने में एक मजबूत मगर सौम्य पकड़ होनी चाहिए। किसी का हाथ इतनी जोर से दबाना कि उसे अपनी हथेली की हड्डियों पर आपकी पकड़ असहज कर जाए, खराब हैंड शेक का उदाहरण हैं। अगर कोई इस तरह हाथ मिलाता है, तो आप उससे दूरी बना सकते हैं।

बोन क्रशर हैंड शेक :

Image Credits : Adobe Stock

हाथ मिलाने के प्रोफेशनल तरीके में सिर्फ एक ही हाथ शामिल होता है। जब आप किसी से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाती हैं, और वह दोनों हाथों से आपकी हथेली पकड़ ले, तो उसे प्रोफेशनल नहीं माना जाएगा। यह अंतरंगता दर्शा सकता है, जो किन्हीं खास लोगों के लिए ही होती है।

दोनों हाथों से हैंडशेक

Image Credits : Adobe Stock