By Anjali Kumari
Published Feb 07, 2025
चुकंदर के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं, जिनके बारे में अक्सर आपने लोगों को बात करते सुना होगा। आमतौर पर चुकंदर सलाद के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें चुकंदर खाना नहीं पसंद तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
चुकंदर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें आधा गिलास पानी मिलाएं और इसे ब्लेंडर में बारीक पीस लें। तैयार जूस में थोड़ा सा नींबू और काला नमक मिलाएं।
चुकंदर की जूस (Beetroot juice)
चुकंदर को बादाम और लीची को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे ठंडे दूध में मिला लें और ब्लेंडर की सहायता से ब्लेंड कर लें। तैयार स्मूदी में टेस्ट के लिए हद मिलाएं और झटपट तैयार है चुकंदर की स्मूदी।
चुकंदर की स्मूदी (beetroot smoothie)
चुकंदर, खीरा, प्याज, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर एक बाउल में डाल ले अब इसमें नीबू का रस, नमक और मसाले डाल कर इसे एक प्लेट में परोस लें।
चुकंदर की सलाद (Beetroot Salad)
चुकंदर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर और गाजर के छोटे-छोटे टुकड़े कर पीस लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाएं और मसालों के साथ पका लें। इसके बाद इसे क्रीम से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें।
चुकंदर का सूप (Beetroot soup)
चुकंदर को रायता बनाने के लिए कद्दूकस किए हुए चुकंदर में दही, नमक और मसाले मिलाएं। तैयार मिश्रण में राई के दाने, हरी मिर्च और करी पत्ते का शानदार तड़का लगाएं। तैयार चुकंदर का रायता खाने के साथ सर्व करें।
चुकंदर का रायता (Beetroot raita)
चुकंदर का पराठा बनाने के लिए चुकंदर को कद्दूकस कर आटे में मिलाएं। इसमें नमक, अजवाइन और थोड़ी सी मिर्च मिक्स कर लें और अच्छे से गूंद लें और इसके पराठे की तरह सेंक लें।
चुकंदर का पराठा (beetroot paratha)
चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। कढ़ाई में हींग-जीरा और लहसुन का तड़का लगाएं। चुकंदर नर्म होने तक पकाएं। अब इसमें मसाले और नमक डालें और फिर 2 मिनट पकाएं। और तैयार सब्जी को रोटी के साथ सर्व करें।
चुकंदर की सब्जी (beetroot sabji
चुकंदर को कद्दूकस कर लें। अब कुकर में खड़े मसले और बीटरूट डाल कर इसे चावल के साथ पका लें, अब इसे रायते के साथ या चटनी के साथ सर्व करें। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और हेल्दी भी होता है।
बीटरूट राइस (beetroot rice)
अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो आप चुकंदर का हलवा भी बना सकते हैं। चुकंदर का हलवा बनाने कि लिए सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस कर लें। अब इसे घी में पकाएं और फिर इसमें दूध, चीनी और इलायची डालकर पका लें।
चुकंदर का हलवा (beetroot ka halwa)
चुकंदर, आलू, सूजी और मसालों के साथ कुरकुरे चुकंदर कटलेट तैयार किए जा सकते हैं। चुकंदर, आलू को उबाल लें। इसमें सूजी मिलाएं और अन्य मसाले डालकर इसे मिक्स कर लें। अब इसकी लोइयां बनाएं हल्के तेल में पकाएं।
बीटरूट कटलेट (Beetroot cutlet)
पनीर या मशरूम क्या है आपके शरीर के लिए ज्यादा हेल्दी, एक्सपर्ट से जानिए दोनों के फायदे और नुकसान