By Yogita Yadav
Published Mar 10, 2025
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है, रोजा रखने से पहले आपको सहरी करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग सहरी में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिससे उन्हें दिनभर गैस और एसिडिटी की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दिनभर खाने की क्रेविंग से बचने के लिए कुछ लोग सहरी के समय फ्राइड फूड खाते हैं, जैसे पराठे, कचौड़ी, समोसे, पकौड़े और चिप्स जिसमें ज्यादा मात्रा में तेल होता है। इसके कारण पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या होती है।
फ्राइड फूड
सहरी में स्पाइसी फूड खाने से बचें। ऐसा इस कारण क्योंकि ज्यादा मिर्ची, गरम मसालों का उपयोग करके बनाया गया स्पाइसी फूड आपके पाचन को बिगाड़ देता है, जिससे गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए स्पाइसी खाना खाने से बचें।
स्पाइसी फूड
कोल्ड ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में शुगर और कैफीन पाया जाता है, जो पाचन को प्रभावित कर सकता है। इस कारण पेट में गैस की समस्या हो सकती है। सहरी में कोल्ड ड्रिंक पीने की जगह, नींबू पानी, नारियल पानी या दूध का सेवन करें।
कोल्ड ड्रिंक
सिट्रस फल वे फल जिनमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप सहरी में इन फलों का सेवन करते हैं, तो आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। ऐसे में संतरा, कीवी, नींबू और अंगूर जैसे फलों का सेवन करने से बचें।
सिट्रस फलों
सहरी के समय जूस का सेवन करने से बचें। दरअसल, जूस फलों से बनते है और इनमें विटामिन-सी पाए जाने के साथ ही इनके न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से आपको एसिडिटी हो सकती है।
जूस
सुबह सहरी के समय आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट इसे खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया पेट की एसिडिटी को बढ़ाने का काम करते हैं।
दही
सहरी में मीठी चीजें खाने से बचें। इसके कारण आपके इंसुलिन लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिस वजह से पेट की जलन बढ़ सकती है। इसमें थियोब्रोमाइन पाया जाता है, जो आपके पाचन को बिगाड़ सकता है।
मीठी चीजों
राजमा छोले चना और कुछ दालों में अधिक मात्रा में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। जिसकी वजह से पेट में गैस बन सकती हैं, इनमें राफिनोज नाम का तत्व पाया जाता है जिसे पचाने में ज्यादा समय लगता है।
दालें और बीन्स
गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली और मूली में फाइबर और सल्फर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप सहरी के समय इनका सेवन कर रहे हैं, तो इन्हें अच्छे से पकाकर ही करें।
फाइबर रिच सब्जियां
Bhang Hangover: भांग का नशा कम करने के लिए ये 8 प्राकृतिक टिप्स कर सकती है आपकी मदद