By Jyoti Sohi
Published Apr 17, 2025
गर्मी के मौसम में अधिक नमक और तेल से भरपूर खाना खाने से अक्सर लोगों को अपच और एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। इससे पेट में एसिड बढ़ने लगता है और पीएच स्तर असंतुलित होने लगता हैं। ऐसे में पेट दर्द, ब्लोटिंग, डायरिया या ऐंठन से जूझना पड़ता है। जानते हैं अपच स राहत दिलाने वाले 5 हेल्दी फूड्स।
अजवाइन का सेवन
अपच से राहत पाने के लिए अजवाइन बेहद फायदेमंद साबित होती है। इससे एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अजवाइन में मौजूद एक्टिव एंजाइम और थाइमोल गैस्ट्रिक समस्या को दूर करते हैं। आधा चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ खाने से फायदा मिलता है।
अदरक की चाय
अदरक में नुचेरल एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो अपच और सीने की जलन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इससे एसोफेगस में बहने वाले पेट के एसिड को कम किया जा सकता है और पेट को आराम मिलता है।
सौंफ के बीज
गर्मी में बढ़ने वाली अपच की समस्या से राहत दिलाने के लिए सौंफ के बीज बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इससे सूजन और पेट दर्द के लक्षण कम होंगे। पाचनतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए सौंफ़ में मिश्री को मिलाकर खाने से स्वास्थ्य को फायदा मिलता हैं।
केला है फायदेमंद
इसमें पोटैशियम की उच्च मात्रा पाई जाती हैए जो पेट में जलन को कम करने और पाचन संबधी समस्याओं को दूर करता है। नियमित रूप से इसका सेवन पाचन क्षमता को बढ़ाता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है।
दही से मिलते है प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही को सेवन करने से गट हेल्थ को मज़बूती मिलती है। इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगती हैं जो पाचन को बढ़ाते हैं और अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
गर्मी से होनी वाली त्वचा संबंधी समस्याओं का समाधान हैं चावल, इन 5 तरीकों से करें इनका इस्तेमाल