हमारी बॉलीवुड दीवा अब गूंगी गुड़िया नहीं हैं। वे हर मुद्दे पर खुल कर बाेलती हैं। एक वक्त था जब शादी और प्रेगनेंसी की खबरों के बाहर आते ही अभिनेत्रियों का कॅरियर खत्म मान लिया जाता था। सिंगल मदर, शादी से पहले प्रेगनेंट होना और सरोगेसी पर आज भी हमारे समाज में बहुत सारे टैबूज (taboo) मौजूद हैं। इसलिए ब्यूटी विद ब्रेन वाली हमारी दीवा इन टैबूज को तोड़ने के लिए आगे आ रहीं हैं। सोशल मीडिया इसका एक प्रमुख मंच बना है। वर्ष 2022 (year 2022) में ऐसे ही मुद्दों पर हमारी सेलेब्स ने खुल कर अपनी बात रखी। फिर चाहें बेबी बंप फ्लांट करना हो या बेझिझक ब्रेस्टफीड करना।
आजकल सेलेब्स और उनके फैंस के बीच में ज्यादा फासला नहीं रह गया है। हम सेलेब्रिटीज के साथ उनके हर – सुख दुःख में उनके साथ रहते हैं, उनकी ख़ुशी का हिस्सा बनते हैं। इस वर्ष कई ऐसी सेलेब्रिटीज ने अपनी प्रेगनेंसी और इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण क्षण सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर किये।
किसी ने अपने बेबी बंप को एम्ब्रेस किया तो किसी ने ब्रेडफीड करते हुए अपनी इंटिमेट तसवीरें हमारे साथ साझा की। इन सभी एकट्रेस नें खुद का एक एहम पहलु दुनिया के सामने रखा। सभी फैंस और ऑडियंस नें उनके साथ साल 2022 में इस वुमनहुड (Bollywood divas on womanhood) को सेलिब्रेट किया।
अपनी प्रेगनेंसी के दौरान ही बिपाशा बासु कई बार अपने बेबी बंप को सेलिब्रेट करती हुई नज़र आयीं। मगर उनके पति करण के साथ उनका बेबी बंप वाला फोटो शूट खूब वायरल हुआ। 11 नवंबर को बिपाशा और करण ने इस दुनिया में अपनी बेटी का स्वागत किया।
ठीक इसी तरह इस साल की शुरुआत में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जनवरी में यह घोषणा की कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में यह गुडन्यूज़ सभी के साथ साझा की और इस विषय में गोपनीयता की मांग की।
उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। ‘मालती’ का अर्थ संस्कृत में चांदनी होता है। साथ ही, मैरी लैटिन शब्द ‘मारिस’ से लिया गया है जिसका अर्थ है समुद्र का तारा। मैरी जीसस क्राइस्ट की मां मैरी का नाम भी है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे, स्वागत किया। एक्ट्रेस ने इस साल मार्च में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।
अपने बयान में उन्होनें कहा था कि ” 20.08.2022 को, हमने दिल से अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। – सोनम और आनंद।”
आलिया भट्ट ने हाल ही ही में अपनी बेटी राहा को जन्म दिया है। बता दें कि इसी साल उन्होंने शादी के बाद अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा किया था। अपनी प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी देते हुए आलिया ने सोनोग्राफी के दौरान की फोटो साझा की थी। इस फोटो में रणबीर भी उनके साथ थे। आलिया को कई बार क्यूट ड्रेस में अपना बेबी बंप एम्ब्रेस करते हुए देखा गया। इसी बीच उन्होनें अपनी बेटी का नामकरण भी किया और उसके बाद अपनी बेटी का नाम रहा रखा ज सभी को बहुत पसंद आया।
यह भी पढ़ें : कैंसर से पहले और बाद में भी मैं गीता गैरोला ही हूं, पढ़िए थर्ड स्टेज पेट के कैंसर को हराने वाली एक विजेता की कहानी
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।