लॉग इन

कटरीना के साथ इन 5 बॉलीवुड सुंदरियों ने तोड़ दिया है प्यार में उम्र का टैबू

नई सदी की आत्मनिर्भर लड़कियों ने सोसायटी के बहुत सारे टैबू तोड़े हैं। शादी में लड़की छोटी होनी चाहिए, यह भी इन्हीं में से एक है। उम्र के इस टैबू को तोड़ने वाली ऐसी ही पांच बॉलीवुड दीवा को सलाम।
विकौ कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी ने यह साबित कर दिया है कि प्यार हो तो उम्र मायने नहीं रखती। चित्र: Instagram/katrinakaif
ऐप खोलें

न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन। गाना तो बहुत पुराना है। पर अभी तक यह दूल्हे की उम्र के लिए ही इस्तेमाल किया जाता था। बड़े उम्र के लड़कों के लिए हमारे पास बहुत सारे उदाहरण हैं। मगर जैसे ही लड़की की उम्र बड़ी होती है, हमारी पितृसत्तात्मक सोच परेशान होने लगती है। मगर बॉलीवुड की नई जोड़ियों ने न तो पितृसत्तात्मक सोच की परवाह की है और न ही वे किसी सोशल टैबू को मान रहीं हैं।

इन कॉन्फीडेंट गर्ल्स ने साबित किया है कि उम्र बस एक नंबर है और शादी में असल जरूरत प्यार और वैचारिक साम्य की होती है। इसी की ताज़ा मिसाल है विक्की कौशल और कटरीन कैफ की जोड़ी (vicky kaushal and katrina kaif wedding)। जो 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

ऐसे ही एक बंधन में बंधने जा रहे हैं कटरीना कैफ और विक्की कौशल

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कटरीना कैफ और दमदार अभिनेता विक्की कौशल का विवाह 9 दिसंबर (vicky kaushal and katrina kaif wedding date) को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होने जा रहा है। हर कोई इस कपल की एक झलक पाने के लिए बेताब है।

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल (Vicky Kaushal age) की उम्र में पांच साल का अंतर है। कैटरीना कि उम्र (Katrina Kaif age) जहां 38 साल है वहीं विक्की 33 साल के हैं। हमें उम्मीद है कि ये बॉलीवुड जोड़ी प्यार की नई परिभाषा लिखेगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बीते कुछ वर्षों में जो सबसे ज़्यादा चर्चित जोड़ी रही है वह है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की। मेट गाला 2017 (Met Gala 2017) में अपनी संयुक्त उपस्थिति से दोनों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। 10 वर्ष का अंतर होने की वजह से यह कपल एक लंबे वक़्त तक सुर्खियों में रहा है। 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

हाल ही में, प्रियंका नें अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘जोनस’ सरनेम हटा लिया था जिसकी वजह से लोग एक बार फिर उनके रिश्ते पर संदेह करने लगे थे। मगर प्रियंका नें यह साबित किया है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है।

ऐश्वर्या राय और आभिशेक बच्चन

मशहूर अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स रह चुकी ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक से दो साल बड़ी हैं। आभिशेक-ऐश्वर्या के बारे में अफवाह थी कि वे दोनों मणिरत्नम की मूवी गुरु के निर्माण के दौरान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों नें 2007 में शादी के बंधन में बंध गए। तब से वे अपने रिश्ते की डोर को मजबूती से थामे हुए हैं और आज उनकी एक 10 साल की बेटी भी है। उन्होंने दोस्तों के रूप में शुरुआत की और आखिरकार प्यार हो गया। उनका रिश्ता कई लोगों के लिए प्रेरणा है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बीते वर्षों में अपनी शादी से अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। जहां हर तरफ से बधाई संदेश आ रहे थे, वहीं अपनी उम्र के अंतर की वजह से दोनों को कई ट्रोल्स (Trolls) का भी सामना करना पड़ा।

उन्हें कथित तौर पर अपने से कम उम्र के व्यक्ति से शादी करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। दंपति के बीच दो वर्ष का अंतर हो सकता है, लेकिन उन्होंने जाहिर तौर पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार के बीच कुछ भी नहीं आने दिया। पति-पत्नी बनने से पहले वे अच्छे मित्र रहे हैं इसलिए, उनका रिश्ता वास्तव में खास है।

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर

उर्मिला अपने जमाने की प्रसिद्ध अदाकारा थीं। शादी के समय उनकी उम्र 42 थी जबकि उनके पति मोहसिन उनसे 10 साल छोटे थे। जहां उर्मिला एक जाना पहचाना नाम थीं वहीं मोहसिन एक मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्टर थे। आपके लिए यह प्यार अंधा हो सकता है, लेकिन उन्होनें दुनिया को दरकिनार कर अपने दिल की सुनी और 2016 में शादी कर ली और आज वे दोनों बहुत खुश हैं।

 

यह भी पढ़ें : इमोशनल चीटिंग: क्या यह सेक्सुअल अफेयर से बेहतर है या नहीं?

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख