सुंदरता की कोई एक परिभाषा नहीं होती! हर महिला अपने आप में सबसे ज्यादा खूबसूरत होती है। मेकअप प्रोडक्ट्स केवल आपके चेहरे और खूबसूरती को इंहेन्स करते हैं। हालांकि, लगभग एक दशक पहले, इंडियन ब्यूटी इंडस्ट्री पर मल्टीनेशनल ब्रांड्स का दबदबा था। जिनके प्रोडक्ट्स भारत के मौसम और रंग-रूप के अनुरूप नहीं होते थे। इसी कमी को महसूस करते हुए शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) की नींव रखी गयी।
इस कॉस्मेटिक ब्रांड के पीछे की ताकत और लोकप्रियता शार्क टैंक इंडिया में विनीता सिंह के जज के रूप में आने के बाद और ज्यादा तेजी से बढ़ने लगी है। विनीता सिंह के व्यक्तित्व के बहुत सारे रंग हैं। वे कभी व्यवसायी हैं, एक मां और पत्नी हैं साथ ही एक मैराथनर और एक रियलिटी शो जज भी हैं। विनीता सिंह ने हेल्थशॉट्स से एक महिला उद्यमी के रूप में अपनी प्रेरक यात्रा साझा की।
ब्यूटी सब्सक्रिप्शन सर्विस के साथ विनीता का सफर शुरू हुआ था। इस सफर में उन्हें सौंदर्य उद्योग में व्हाइट स्पेस के बारे में जानकारी मिली और उन्हें एक ब्रांड स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। जो पिछले साल की तुलना में साल-दर-साल 100 प्रतिशत रेवेन्यू अर्न कर रहा है। 60,000 से अधिक रिटेलर आउटलेट की वृद्धि के साथ 2023 तक टीम में 3,000 कर्मचारियों को शामिल करने की बात चल रही है।
विनीता सिंह – जेंडर की परवाह किए बिना व्यवसाय की शुरुआत करना जितना रोमांचक है उतना ही तनावपूर्ण भी हो सकता है। जो मुझे सबसे बड़ी चुनौती लगती है वह है सभी नए व्यवसायों का सामना करना। हालांकि, इसके बावजूद भी हमने इसे बड़े साहस के साथ पूरा किया। SUGAR कॉस्मेटिक्स की शुरुआत बहुत कम फंडिंग के साथ हुई थी। इसलिए, इसे मैनेज करना वास्तव में कठिन था।
विनीता सिंह – अपनी यात्रा की शुरुआत में किसी भी अन्य उद्यमी की तरह हम भी फंड की तलाश में थें। 2018-19 तक फंड इकट्ठा करना बहुत मुश्किल था। हालांकि, पिछले 15 सालों में चीजें काफी ज्यादा बदली हैं। अब, इस बारे में लोग अधिक जागरूक हो गए हैं कि महिलाएं किस प्रकार रोल मॉडल और एंटरप्रेन्योर हो सकती हैं।
महिलाएं अब अपनी कंपनियों को सार्वजनिक कर रही हैं। वे ऐसी कंपनियां बना रही हैं जिनका मूल्यांकन एक बिलियन डॉलर से अधिक है। इसलिए, जो धारणा सालों से बनी हुई थी की महिलाएं कुछ करने में शक्षम नहीं हैं, वो अब बंद हो चुकी है। हालांकि, धीमी रफ़्तार से ही पर हम आगे जरूर बढ़ रहे हैं।
विनीता सिंह – बिजनेसवीमेन होने के अपने फायदे और नुकसान हैं। लंबे समय तक काम करने की आवश्यकता और परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने की आवश्यकता के बीच चल रही दिमागी जंग भावनात्मक रूप से आपको थका भी सकती है। वहीं ऐसे में जब आउटकम संतोषजनक नहीं होता, तो कहीं न कहीं रचनात्मकता कम होने लगती है।
साथ ही आप काफी जयदा हतोत्साहित हो सकती हैं। हालांकि, मैं इस बात की गारंटी दे सकती हूं कि बुरे दिन में परिवार का समर्थन और उपस्थिति खराब से खराब परिस्थिति में भी वापस खड़े होने का साहस देती है। साथ ही मैं सभी से यह भी कहना चाहती हूं कि कुछ नया करते हुए खुद की असल पहचान नहीं खोनी चाहिए।
विनीता सिंह – संतुलन बनाने का एक सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि आप अपने दिन को व्यवस्थित करें और काम के बाद के घंटों को अधिक उत्पादक बनाने के लिए एक बेहतर योजना बनाएं, ताकि आप दिन के बचे हुए समय का उपयोग अपनी इच्छानुसार कर सकें। वहीं दिन के दौरान ‘मी-टाइम’ निकालना भी बहुत जरुरी है। मैं अपने मी-टाइम को सुबह की दौड़ और कसरत के लिए इस्तेमाल करती हूं। दिन के अंत में, जितना हो सके अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।
विनीता सिंह – फिटनेस ने मुझे मेरे जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण सबक सिखाए हैं, जिसमें कड़ी मेहनत और लचीलेपन का महत्व भी शामिल है। सुस्ती को हराते हुए खुदको पूरे दिन सक्रिय रखना बिना शारीरिक गतिविधियों में भाग लिए मुमकिन नहीं है। जिस दिन मैं व्यायाम करती हूं, मैं अपना बेस्ट दे पाती हूं। यह मेरी प्रतिस्पर्धी प्रकृति को भी सामने लाता है, जिसने मुझे सालों से खुदको बेहतर रूप से विकसित होने में मदद की है। मैं रोजाना कम से कम एक घंटे वर्कआउट जरूर करती हूं। यह ‘मी-टाइम’ मेरे मानसिक तनाव को कम करने और मेरे उत्पादकता को बढ़ाने में मदद करता है।
विनीता सिंह – व्यवसाय मुझे इसलिए अधिक प्रभावशाली लगता है क्योंकि यह बहुत सारी महिलाओं को रोजगार देता है! SUGAR में, मैं सभी प्रेरक महिलाओं के साथ काम करने के लिए धन्य और आभारी हूं। किसी भी व्यक्ति के जेंडर से ज्यादा महत्वपूर्ण उनका चरित्र, लक्षण और स्वभाव हैं। साथ ही वे टीम में किस तरह काम करते हैं और कंपनी को क्या प्रदान करते हैं यह अधिक महत्व रखता है।
हालांकि, मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण कारक निस्संदेह ड्राइव और दृढ़ संकल्प है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किन बाधाओं का सामना करते हैं, एक सच्ची सफल व्यवसायी हमेशा उन पर काबू पाने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का सह रास्ता खोज लेती हैं। यह उन्हें भीड़ से अलग पहचान देता है और उन्हें सफलता के नजदीक ले जाता है।
विनीता सिंह – सामान्य रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए मेरी पहली सलाह यही है कि काम के साथ सेल्फ केयर को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। आज की महिलाएं अधिक सशक्त हैं, वे अपने दम पर अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। दूसरी ओर, महिलाएं कई भूमिकाएं निभाती हैं और यह कई बार उनके लिए मानसिक रूप से भारी पड़ सकता है।
घर संभालने से लेकर बच्चे एवं व्यवसायिक कामकाज देखते हुए, एक महिला कई भूमिकाओं में नजर आती है। वहीं अपनी सभी जिम्मेदारियों को कुशलता से पूरा करती हैं। इस प्रकार वे सभी बेड़ियों को तोड़ते हुए आगे निकलती हैं। इसलिए, व्यवसाय शुरू करने के लिए इच्छुक महिलाओं के लिए मेरा एक संदेश है कि वे अपने सपनों को कभी न छोड़ें। अपने आप पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, और रस्ते में आने वाली कठिनाइयों को सहने की क्षमता को बढ़ाएं और खूबसूरत मंजिल की और देखें।
(विनीता सिंह को हेल्थ शॉट्स शी स्लेज़ अवॉर्ड्स में एंटरप्रेन्योरशिप केटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। उनके लिए वोट करने या हमारे अन्य नॉमिनिज को रिव्यू के लिए, कृपया इस पर क्लिक करें!)
यह भी पढ़ें : सोशल वर्क की कोई एज नहीं होती, हम सब अपनी-अपनी जगह से समाज के लिए सहयोग कर सकते हैं : सिया तायल