लॉग इन

गेमिंग वर्ल्ड में आसान नहीं है किसी के लिए भी अपनी जगह बना पाना, कह रहीं हैं भारत की गेमिंग स्टार पायल धरे

पुरुष-प्रधान गेमिंग वर्ल्ड में अपना नाम स्थापित कर चुकी पायल धरे ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने समाज के हर पूर्वाग्रह को तोड़ा। उन्होंने खेल को एक जूनून की तरह लिया और सफलता के कई प्रतिमान गढ़े।
गेमर पायल धरे इस पूर्वाग्रह को तोड़ रही हैं। वे पुरुष-प्रधान गेमिंग दुनिया में अपना नाम स्थापित करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रही हैं।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 29 Mar 2023, 11:58 am IST
ऐप खोलें

जब आप ‘गेमिंग’ के बारे में सोचती हैं, तो आप तुरंत एक कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे हेडफोन के साथ बैठे एक आदमी की कल्पना कर लेती हैं! उस स्थान पर एक महिला के होने का विचार स्वाभाविक रूप से किसी के मन में नहीं आता।

लड़कों के लिए अलग-अलग तरह के खेल हैं। लड़कियां गुड़िया से खेलती हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी यह धारणा लोगों के मन में बनी हुई है। हालांकि 21वीं सदी में बदलाव दिख रहे हैं। गेमर पायल धरे इस पूर्वाग्रह को तोड़ रही हैं। वे पुरुष-प्रधान गेमिंग दुनिया में अपना नाम स्थापित करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रही हैं।
पायल धरे ने हेल्थशॉट्स के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने गेमिंग उद्योग में पकड़ बनाने और लैंगिक अंतर (Gender Gap) के बारे में विस्तार से बताया।

गेमिंग वर्ल्ड में जगह बनाने की शुरुआत

कोविड -19 महामारी दुनिया के लिए एक बुरा सपना के समान था। लेकिन यह एक ऐसे समय के रूप में भी सामने आया, जिसमें बहुत से लोगों ने सकारात्मक तरीके से समाधान ढूंढा। इस दौरान अपने अंदर छिपी हुई रचनात्मकता को सामने लाया। इनमें से एक पायल धरे भी हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के समय अपनी प्रतिभा को निखारा। 22 वर्षीय पायल ने गेमिंग की आभासी दुनिया में अपनी जगह बनाने की शुरुआत कर दी।

गेमिंग पर आधारित यू ट्यूब चैनल किया ओपन

2020 में धरे ने गेमिंग के बारे में बहुत कम जानकारी के साथ अपना यू ट्यूब (YouTube Channel) चैनल शुरू किया। दो साल बाद इस गेमर ने 2.5 मिलियन से अधिक ग्राहकों की गिनती के साथ अपनी सफलता की कहानी सबके सामने पेश कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने दो साल के अंदर कई पुरस्कार भी जीते। उन्होंने लोको अवार्ड, 2022 का हंगामा 50 वुमन गेम चेंजर और क्रिएटर्स यूनाइटेड अवार्ड्स 2023 भी जीता है।

गेम प्ले वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया ने दी प्रेरणा

पायल कहती हैं, “गेमिंग हमेशा एक शौक रहा है, जिस पर समय बिताना मुझे अच्छा लगता है। एक बार जब मैंने अपने गेमप्ले वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की, तो मैं भावुक हो गई। तभी मैंने इसे करियर के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया। मैं अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने, वित्तीय स्थिरता हासिल करने और खुद को गेमिंग उद्योग में एक सार्वजनिक व्यक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास करने लगी।”

यदि आप किसी भी काम को शुरू करने के लिए दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं, तो आपका सपना वास्तविक रूप में ढलने लगता है। जब पायल को सफलता मिलने लगी, तो उनका सपना साकार होने लगा। उनके लिए गेमिंग एक जुनून था। वे एक पेशेवर गेमर बनना चाहती थीं।

समस्या सुलझाना सिखाता है गेमिंग

वास्तव में हममें से कई लोग गेमिंग के अर्थ को नहीं समझ पाते हैं। उनके लिए धरे इसे डिफाइन करती हैं, “गेमिंग में एक खिलाड़ी या मल्टीप्लेयर मोड में आभासी पात्रों के साथ वीडियो गेम खेला जाता है। इसे कई तरीके और ढंग से खेला जा सकता है। धरे के लिए गेमिंग केवल कंप्यूटर स्क्रीन तक ही सीमित नहीं है, यह आपको जीवन के बारे में भी सिखा सकता है। यह मनोरंजन के साथ-साथ सोशल कम्युनिकेशन भी बढ़ाता है। इससे सीखने को भी मिलता है।क्योंकि खिलाड़ी को चुनौतियों का सामना करना, समस्या को सुलझाने का भी काम करना पड़ता है।यह टीम वर्क भी सिखा सकता है।”

चुनौतियां यात्रा का एक हिस्सा रही हैं

सामान्य तौर पर हमें स्ट्रीमर और गेमर बनना आसान लग सकता है। लेकिन जितना दिखता है, उससे कहीं अधिक समय लगता है। यू टयूबर के तौर पर लाखों सब्सक्राइबर्स को पार करना आसान नहीं था। ट्रोल्स को हैंडल करना भी आसान नहीं होता है। पायल कहती हैं, “गेमिंग वर्ल्ड में बढ़ना और उसमें बने रहना चुनौतीपूर्ण रहा है। विशेष रूप से ट्रोल और नकारात्मक टिप्पणियों से निपटना आसान नहीं होता है।”

पायल ने हर चुनौती का सामना डट  कर किया।

धरे के लिए ट्रोल उनके गेमिंग कौशल का मज़ाक उड़ाने तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि कुछ टिप्पणियां व्यक्तिगत भी होती थीं। वे कहती हैं, “मैंने अपने गेमप्ले, प्रजेंस और मेकअप के बारे में भी नकारात्मक टिप्पणियां सहित उत्पीड़न का सामना किया।’’

खुद पर विश्वास 

महिला गेमर होना ट्रेडिशनल करियर के विपरीत था। इसलिए यह भी चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन अपने प्रियजनों का समर्थन आपको कठिन लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर सकता है। उन्होंने बताया, ‘शुरुआत में गेमिंग में करियर बनाना परम्परा के विपरीत रूप में देखा गया । लेकिन माता-पिता और गेमिंग एडवाइजर का समर्थन पाने में मैं भाग्यशाली रही। वे लोग मेरे पैशन में विश्वास करते थे। अब मैंने खुद को गेमिंग वर्ल्ड में स्थापित कर लिया है। मुझे अब बैकअप योजना पर विचार करने की जरूरत नहीं है।”

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

गेमिंग इंडस्ट्री में जेंडर गैप अधिक है

महिलाओं ने कई क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। वे आगे भी ऐसा करती रहेंगी। कुछ क्षेत्र जैसे कि गेमिंग को अभी भी लड़कों का क्षेत्र माना जाता है । धरे कहती हैं, “गेमिंग इंडस्ट्री में लिंग अंतर काफी महत्वपूर्ण है। इसमें महिलाओं को विभिन्न भूमिकाओं में कम प्रतिनिधित्व दिया जाता है। इसमें एस्पोर्ट्स, स्ट्रीमिंग आदि शामिल हैं। हाल के वर्षों में कुछ प्रगति के बावजूद अभी भी कमी है। इंडस्ट्री में लिंग विविधता की कमी अभी भी है।”

पायल धरे ने पुरुषों का क्षेत्र माने जाने वाले गेमिंग वर्ल्ड में बनाई अपनी खास पहचान।

किसी भी दूसरे क्षेत्र की तरह गेमिंग इंडस्ट्री में भी महिलाएं के प्रति दृष्टिकोण बदलेगा। धरे का मानना है, “महिलाएं अद्वितीय दृष्टिकोण, अनुभव और कौशल प्रदान कर सकती हैं, जो गेमिंग सामग्री के विकास, डिजाइन, मार्केटिंग और प्रोमोशन को समृद्ध कर सकती हैं। क्योंकि उनकी अलग-अलग प्राथमिकताएं और प्लेइंग स्टाइल हैं।”

महिला गेमर्स के लिए प्रेरणात्मक संदेश

यदि आप अपने सपनों का पालन करना चाहती हैं और सफल होना चाहती हैं, तो रिस्क लेना जरूरी है। गेमिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए धरे का संदेश है- “जो महिलाएं अपने सपनों को आगे बढ़ाने की इच्छा रखती हैं, उन्हें जोखिम उठाना ही होगा। उन्हें अपने जुनून का पालन करना चाहिए और बिना किसी डर के अपने लक्ष्यों का पीछा करना चाहिए।”

(पायल धरे को हेल्थ शॉट्स शी स्लेज अवार्ड के गेमिंग स्टार कैटेगरी में नामित किया गया है। उन्हें वोट करने और उनकी जैसी और भी प्रेरक स्त्रियों के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-शी स्लेज अवार्ड्स )

यह भी पढ़ें :- पितृ सत्तात्मक कंडीशनिंग है कि स्त्रियां शादी के बाद अपनी आईटी फाइल भी पति को थमा देती हैं : फाइनेंशियल गैप पर बात कर रहीं हैं नेहा नागर

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख