शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम को प्राथमिकता दी जाती है। बात जब मेंटल हेल्थ (mental health) की आती है, तो उसे अधिकतर लोग अनदेखा करने लगते हैं। मानसिक स्वास्थ्य किसी व्यक्ति को भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक रूप से मज़बूत बनाता है। इसका असर सोचने के ढ़ग, महसूस करने की क्षमता और तनाव में खुद को संभालने में मदद करता है। वे लोग जो अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखते हैं, उन्हें चिंता (anxiety), तनाव या बर्नआउट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे जीवन का हर पहलू प्रभावित होता है।
बहुत से लोग सामाजिक दबाव के चलते अपनी मनोस्थिति के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। लोगों में जागरूकता की कमी के चलते कम लोग उस समय मदद मांगते हैं जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। जानते हैं इस क्विज़ या प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कि आप मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कितना जानते हैं।
0 of 10