क्या आप अपने रिश्ते में संतुष्ट हैं? इस क्विज में हिस्सा लेकर जानें

Updated on:26 November 2021, 20:05pm IST

रिश्ते उतार-चढ़ाव से भरे होते हैं, मगर कभी-कभी यह आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या आप अपने रिश्ते में संतुष्ट हैं या नहीं? इसके लिए इस क्विज में हिस्सा लें।

zada ummeedein n rakhein
सिचुएशनशिप फ्लेक्सिबिलिटी का एक स्तर प्रदान करती हैं जो पारंपरिक प्रतिबद्ध रिश्ते नहीं कर सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

शुरुआत में सभी रिश्ते बड़ी अच्छी तरह चलते हैं। जहां दोनों ही साथी एक-दूसरे का साथ निभाना चाहते हैं और उन्हें एक-दूसरे की सोहबत में अच्छा महसूस होता है। मगर वक्त के साथ यह बदल सकता है। कभी-कभी आपको यह भी लग सकता है कि आप इस रिश्ते में संतुष्ट नहीं हैं।

तो आपके रिश्ते की वर्तमान स्थिति क्या है? क्या आप अपने रिश्ते में खुश हैं? क्या यह रिश्ता आपके पार्टनर से आपकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है? अपने सभी सवालों के जवाब चाहती हैं?

यदि ये प्रश्न आपके मन में हैं, तो डॉ. बख्शी के हेल्थकेयर की एक इकाई, कैलिडोस्कोप में परामर्श मनोवैज्ञानिक, कोमल मिश्रा द्वारा डिज़ाइन की गई इस क्विज में हिस्सा लें।

01

क्या आप अपने साथी के साथ बिताए गए समय से संतुष्ट हैं?

02

क्या आप उन विषयों पर चर्चा करने में सक्षम हैं, जिन पर आपकी राय भिन्न हो सकती है?

03

क्या आप अपने रिश्ते में विवादों और तर्कों को सुलझाने में सक्षम हैं?

04

क्या आपको लगता है कि आपका और आपके साथी का संबंध मजबूत है?

05

क्या आप अपने रिश्ते में संवाद से संतुष्ट हैं?

06

क्या आप दोनों की आपसी समझ एक लेवल पर है?

07

क्या आपका साथी आपकी भावनात्मक अपेक्षाओं को पूरा करता है?

08

क्या आप अपने रिश्ते में इंटीमेसी महसूस करती हैं?

09

क्या आप अपने रिश्ते में एक स्पार्क महसूस करती हैं?

10

क्या आप अपने रिश्ते में गर्मजोशी महसूस करती हैं?

संबंधि‍त सामग्री