देर तक जागते रहने की आदत कहीं इन्सोमनिया तो नहीं? इस क्विज में हिस्सा लेकर चेक करें, क्यों नहीं ले पा रहे ठीक से नींद

Updated on:23 September 2022, 01:02am IST

जब भी आप सोने के लिए सोने जाती हैं तो क्या आप कवत बदलती रहती हैं? यदि हां... तो ये क्विज आपके लिए है। जानिए क्या आपको भी हैं नींद न आने के लक्षण।

insomnia
इन लक्षणों से पहचानिए कहीं आप भी तो नहीं अनिद्रा की शिकार. चित्र : शटरस्टॉक

नींद स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। यदि सही नींद न मिले तो व्यक्ति का पूरा शरीर बिगड़ सकता है। नींद की कमी कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। साथ ही, अच्छी नींद कई स्थितियों को ठीक भी कर सकती है। यह हृदय को सही तरह से कार्य करने में मदद करती है और हमारी हड्डियों, कार्टिलेज और टेंडन की ताकत बनाए रखने के लिए ज़रूरी है।

नींद कोलेजन के उत्पादन में भी मदद करती है, जिससे स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है। दूसरी ओर, नींद की कमी के कारण अनहेल्दी खाद्य पदार्थों की अधिक क्रेविंग होती है और बार – बार अनहेल्दी खाने का मन करता है। नींद की कमी भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन, ग्रेलिन और लेप्टिन के बीच संतुलन को भी बिगाड़ देती है। कुछ मामलों में, नींद की कमी अनिद्रा का संकेत दे सकती है।

आत्मांतन वेलनेस सेंटर के सीईओ और मेडिकल डायरेक्टर, डॉ मनोज कुटेरी, ने हेल्थशॉट्स के लिए इस विशेष क्विज को डिजाइन किया है।

तो, आगे बढ़ें और टेस्ट करें कि आपको अनिद्रा से पीड़ित हैं या नहीं!

01

क्या आपको सोना मुश्किल लगता है?

02

क्या आपके लिए रात भर सोना मुश्किल है?

03

क्या आप अक्सर रात की अच्छी नींद के बाद भी आराम महसूस नहीं करती हैं?

04

क्या आप दिन में थका हुआ या नींद महसूस करती हैं?

05

क्या आप अक्सर नींद के दौरान उठती हैं?

06

क्या आप जो काम कर रहे हैं, उस पर ध्यान केंद्रित करने या ध्यान देने में आपको कठिनाई होती है?

07

क्या जागने के बाद आपकी आंखों में सूखापन या लाली आती है ??

08

क्या आप अपने सोने के समय या बिस्तर पर जाने के बारे में चिंतित महसूस करती हैं?

09

क्या आप अपने सोने के तरीके या नींद की अन्य समस्याओं से चिंतित हैं?

10

क्या आप अधिक गलतियां करते हैं, या अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होती हैं?

11

क्या आप सुबह उठते ही सिर दर्द या सिर में भारीपन महसूस करती हैं?

12

क्या आप दूसरों के सामने बदलते व्यवहार वाले व्यक्ति के रूप में प्रकट होते हैं?

13

क्या आप पूरे दिन खराब परफॉर्मेंस का अनुभव करती हैं?

14

क्या आप किसी प्रकार के दर्द का अनुभव कर रही हैं?

15

क्या आपको घबराहट होती है और भूख कम लगती है?

संबंधि‍त सामग्री