क्या आपको एडीएचडी है? इस क्विज के साथ जनीन कि आप इसके जोखिम में हैं या नहीं

Updated on:6 May 2022, 20:57pm IST

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) कई अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। हैरानी की बात है कि वयस्कों में एडीएचडी के मामले बढ़ रहे हैं। यह क्विज आपको यह जांचने में मदद करेगी कि आप इसकी चपेट में आ सकती हैं या नहीं।

kya hai adhad
एडीएचडी बच्चों ही नहीं वयस्कों में भी पाया जा सकता, चित्र : शटरस्टॉक

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) को ध्यान कि कमी, अति सक्रियता की प्रवृत्ति है। जिन लोगों को यह होता है उन्हें दैनिक गतिविधियों को करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों के लिए कभी-कभी ध्यान देना और अपने व्यवहार को नियंत्रित करना भी मुश्किल हो सकता है। एस माना जाता था कि एडीएचडी बच्चों को ही होती है। मगर अब कई अध्यानों में यह सामने आया है कि ऐसा नहीं है। वयस्कों में भी एडीएचडी के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

एडीएचडी का प्रसार स्पष्ट नहीं है, लेकिन कम से कम 7.5 प्रतिशत आबादी को यह समस्या हो सकती है। कई अध्ययनॉन में यह सामने आया है कि यदि `एडीएचडी का इलाज न कराया जाए, तो नौकरी में अस्थिरता, रिश्ते में कठिनाइयां, मादक द्रव्यों का सेवन और मोटापा और हृदय संबंधी समस्याएं सहित कई शारीरिक स्वास्थ्य विकार शामिल हैं।

इसलिए, यह सोचने के बजाय कि आपको एडीएचडी है या नहीं – एमपावर-द सेंटर, बेंगलुरू में सलाहकार मनोचिकित्सक और मनोचिकित्सक, डॉ विनोद कुमार, द्वारा हेल्थशॉट्स के लिए तैयार की गई इस क्विज की मदद से यह पता लगाएं।

01

एक प्रोजेक्ट को खत्म करने के बाद आपको उसे पूरी तरह से काहटम करने में कितना टाइम लगता है या आपको कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

02

कितनी बार आपको चीजों को प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है?

03

क्या आपको आराम करने में कठिनाई होती है?

04

आपको कितनी बार नियुक्तियों या दायित्वों को याद रखने में समस्या होती है?

05

जब आपके आस-पास कुछ हो रहा होता है तो क्या आप आमतौर पर विचलित होती हैं?

06

जब आपके पास कोई ऐसा कार्य होता है जिसमें बहुत अधिक विचार करने की आवश्यकता होती है, तो आप उसे कितनी बार टालती हैं या शुरू करने में देरी करती हैं?

07

जब आपको लंबे समय तक बैठना पड़ता है तो आप कितनी बार अपने हाथों या पैरों को हिलती हैं?

08

क्या आपको लोगों पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है जब वे आपसे बात कर रहे होते हैं?

09

आप कितनी बार चीजों को करने के लिए मजबूर महसूस करती हैं, जैसे कि आपको कोई और चला रहा हो?

10

अपने जीवन को व्यवस्थित रखने के लिए आप कितनी बार किसी और पर निर्भर महसूस करते हैं?

संबंधि‍त सामग्री