क्या आपका बच्चा आप पर भरोसा करता है? इस 2 मिनट की क्विज़ में हिस्सा लें और पता लगाएं

Updated on:22 January 2022, 15:39pm IST

विश्वास किसी भी रिश्ते की नींव होता है, खासकर जब माता-पिता और बच्चे की बात आती है। इस क्विज में भाग लें और पता करें कि आपका बच्चा आप पर कितना विश्वास करता है।

2 minute ki parenting quiz
यह टूल काम करने पर बच्चे जल्दी स्वस्थ हो पाएंगे| चित्र : शटरस्टॉक

पेरेंटिंग का कोई एक तरीका नहीं है जो हर भूमिका में फिट बैठता हो! हर माता पिता और बच्चे अलग होते हैं। लेकिन एक सामान्य बंधन जो हर माता-पिता और बच्चे के बीच बना रहना चाहिए, वह है विश्वास का बंधन।

माता-पिता के रूप में, आपको अपने बच्चों में आत्मविश्वास की भावना स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो, वे आप पर निर्भर हो सकते हैं। सलाह के लिए हो, मदद के लिए या सिर्फ अपने दिल की बात कहने के लिए – उन्हें आपसे डरने के बजाय आप पर विश्वास करने की आवश्यकता है।

डॉ. बख्शी के हेल्थकेयर में परामर्श मनोवैज्ञानिक और समग्र चिकित्सक अरुशी मलिक ने हेल्थशॉट्स के लिए यह विशेष क्विज तैयार की है। आगे बढ़ें और जांचें कि आपका बच्चा आप पर भरोसा करता है या नहीं!

01

क्या आप अपने बच्चे को स्वतंत्र रूप से बात करने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करती हैं?

02

क्या आपका बच्चा अपनी असफलताओं को आपके साथ साझा करने में सहज महसूस करता है?

03

क्या आपके बच्चे को लगता है कि मुश्किल समय में आप उनका साथ देंगे?

04

क्या आपका बच्चा अपनी भावनाओं को आपसे साझा करते हुए आइ कॉन्टैक्ट रखता है?

05

क्या आपका बच्चा आपकी बात को स्वीकार करता है?

06

क्या आपका बच्चा आपसे चीजों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक रहता है?

07

क्या आपका बच्चा निर्धारित नियमों को स्वीकार करता है?

08

क्या आपका बच्चा किसी समस्या में फंसने पर आपकी राय को महत्व देता है?

संबंधि‍त सामग्री