Women’s Health Month : इस क्विज में हिस्सा लेकर पता करें कि आप स्वस्थ हैं या आप में है पोषण की कमी

Published on:14 May 2023, 21:12pm IST

बाहरी खूबसूरती और माप मायने नहीं रखता। सबसे ज्यादा जरूरी है आपका अंदर से स्वस्थ होना। यह तभी संभव हो पाएगा जब आप अपने पोषण पर भी पर्याप्त ध्यान दें। इस क्विज के माध्यम से जानें कहीं आप न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी से तो नहीं जूझ रहीं।

janiye poshan ki kami ke lakshan
पहचानिए पोषक तत्वों की कमी के इस लक्षण को। चित्र : शटरस्टॉक

यह दुर्भाग्य ही है कि महिलाओं की बाहरी त्वचा और उनके माप से उन्हें जज किया जाता है। यह सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी एक-दूसरे के साथ करती हैं। जबकि आंकड़े बताते हैं कि भारतीय महिलाओं में एक बड़ी तादाद ऐसी महिलाओं की है जो पोषण की कमी की शिकार हैं। पर्याप्त भोजन और क्रय शक्ति होने के बावजूद आहार के गलत चुनाव और गलत तरीके से सेवन के कारण उनमें पोषण की कमी हो जाती है। जबकि स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार प्राथमिकता में सबसे ऊपर होना चाहिए।

हालांकि, व्यस्त जीवन शैली, जागरूकता और पहुंच की कमी के कारण, बहुत से लोग अपनी दैनिक पोषण आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाते हैं। गलत खानपान से हुई पोषक तत्वों की कमी से हृदय सहित स्वास्थ्य के अन्य मापदंडों पर असर पड़ सकता है।

एक स्वस्थ और पौष्टिक आहार विभिन्न प्रकार की पुरानी बीमारियों के जोखिम को नियंत्रित रखने में मदद करता है। वहीं पौष्टिक आहार के साथ यदि नियमित रूप से व्यायाम किया जाए तो यह एक हेल्दी वेट मैनेजमेंट में भी आपकी मदद करता है।

लेकिन इसका पता कैसे चलेगा कि आप अपने शरीर की जरूरतों को पूरा कर रही हैं या नहीं? खैर, पोषक तत्वों की कमी के कुछ स्पष्ट संकेत हैं जिन पर नजर रखना बहुत जरुरी है।

तो, आइये इस क्विज में हिस्सा लेकर पता करते हैं की आप पर्याप्त दैनिक पोषण ले रही हैं या नहीं।

01

क्या आपके बाल सामान्य रूप से ज्यादा गिरते हैं?

02

क्या आपको अपने पैरों में जलन महसूस होती है?

03

क्या आपके घाव को भरने में अधिक समय लगता है?

04

क्या आपकी हड्डियों में भी रोजाना दर्द का अनुभव होता है?

05

क्या आप अधिक चिंतित रहती हैं और अचानक सांस फूलने का अनुभव होता है?

06

क्या आपको मुंह में जलन होना और मसूड़ों से खून आने जैसी अन्य समस्याएं होती हैं?

07

क्या आप छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं?

08

क्या बिना काम किये आपको थकान महसूस होती रहती है?

09

क्या आपके नाखून उभरे हुए और चम्मच के आकार के हो रहे हैं?

10

क्या आपकी आंखों की रौशनी कमजोर हो रही है?

संबंधि‍त सामग्री