हम अक्सर उन लोगों का मजाक उड़ाते हैं जो सफाई के बारे में जुनूनी हैं, किसी विशेष क्रम में चीजों को व्यवस्थित करते हैं, और हर चीज को पूर्णता के साथ करने की कोशिश करते हैं। बहुत से लोग नहीं जानते कि यह एक तरह का मानसिक विकार है, जो लंबे समय में समस्याग्रस्त साबित हो सकता है। हां सखियों, हम ओसीडी या जुनूनी बाध्यकारी विकार की बात कर रहे हैं।
ओसीडी एक मानसिक स्थिति है जिसमें एक व्यक्ति कुछ चीजों के बारे में हद से ज्यादा आग्रह करता है या चीजों को एक तरह से करने के लिए मजबूर महसूस करता है। यह स्थिति केवल उन लोगों के लिए परेशानी की बात नहीं है, जो इससे ग्रस्त हैं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो उनके आसपास रहते हैं।
लंबे समय में, यह न केवल गंभीर चिंता का कारण बनता है, बल्कि रिश्तों में दरार भी पैदा कर सकता है।
एक और बात यह है कि ओसीडी (OCD) को केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें बहुत कुछ है। तो, क्या आप जांचना चाहते हैं कि आप जुनूनी हैं या नहीं?
इस क्विज में हिस्सा लें और दो मिनट से कम समय में पता करें :
0 of 10