क्या आपका विटामिन सी इन्टेक ट्रैक पर है? जानने के लिए इन 10 सवालों के जवाब दें

Updated on:25 January 2023, 12:17pm IST

कमजोर इम्यून सिस्टम के अलावा, विटामिन सी की कमी के कारण शरीर में कई दूसरे लक्षण भी दिखते हैं। इस 2 मिनट की क्विज़ में भाग लेकर पता करें कि क्या आप विटामिन सी का सेवन कम कर रही हैं।

Vitamin C ke Fayade
आपके शरीर के लिए ज़रूरी है विटामिन सी। चित्र : शटरस्टॉक

विटामिन जैसे माइक्रो न्यूट्रीएंट आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनसे हमें कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होना, हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देना, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना, बोन हेल्थ को बनाए रखना, दृष्टि में सुधार करना, समय से पहले एजिंग प्रोसेस को धीमा करना, ब्रेन हेल्थ में सहायता करना, स्किन की सुरक्षा और मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देना, इन सभी के लिए विटामिन सी जरूरी है। आपके शरीर के लिए सभी विटामिन जरूरी हैं। लेकिन विटामिन सी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। तो, क्या आपका विटामिन सी लेवल ठीक है? यदि आप इस बारे में कन्फर्म नहीं हैं, तो विटामिन सी की कमी के लक्षणों पर आधारित इस क्विज में हिस्सा लें।

गट हेल्थ न्यूट्रिशनिष्ट और रायटर पायल कोठारी ने विटामिन सी की कमी के लक्षणों को पहचान कर आपकी मदद करने के लिए हेल्थशॉट्स को इस क्विज को विकसित करने में मदद की है। तो, आइए जानते हैं!

01

क्या आपको बार-बार सर्दी-खांसी होती है और बीमार पड़ती हैं?

02

क्या आपके घाव को भरने में ज्यादा समय लगता है और निशान भी छोड़ते हैं?

03

क्या सही प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बावजूद आपके बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं?

04

क्या आपके मसूड़ों में खून आता है और वे खराब दिखते हैं?

05

क्या आपका वजन हर समय घटता-बढ़ता रहता है?

06

क्या आप हमेशा थका हुआ महसूस करती हैं और आपका मूड स्विंग होता रहता है?

07

क्या आपकी इम्युनिटी कमजोर है?

08

क्या आपको कभी-कभी हड्डियों में दर्द होता है?

09

क्या आपको कभी-कभी चमकीले लाल बालों के फोलिकल्स दिखाई देते हैं?

10

क्या आपकी त्वचा रूखी और हार्ड हो रही है?

संबंधि‍त सामग्री