हर समय तनाव में रहती हैं? तो इन 15 सवालों के जवाब के साथ चेक करें अपना स्ट्रेस लेवल

Updated on:20 April 2022, 21:46pm IST

यदि आपके मन में हज़ारों विचार चल रहे हैं, तो इसका मतलब आप तनाव और चिंता से जूझ रही हैं। पर कहीं ये खतरनाक स्तर पर तो नहीं, पता लगाने के लिए इस क्विज में भाग लें।

janiye aap kitne tanaav mein hai
तनाव को कम करें। चित्र : शटरस्टॉक

चाहे आप ऑफिस जा रहीं हों या घर से काम कर रही हों, कोविड -19 महामारी ने शायद आपके काम करने के तरीकों को बदल दिया है। इस नई बीमारी और अन्य चीजों के बीच आप तनावपूर्ण महसूस कर सकती हैं। इसके अलावा, कार्यस्थल पर तनाव और चिंता के कारण बर्नआउट हो सकता है। महामारी के बाद खुद के लिए वक़्त निकालना, साथ में बाहर के काम को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

ऑफिस वापस जाना कर्मचारियों के सामने आने वाली एकमात्र चुनौती नहीं है। महामारी के दौरान उद्योग की आर्थिक स्थिति में उथल-पुथल ने भी बहुत सारे कर्मचारियों को दबाव में डाल दिया है। जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ा है।

मृदुला जोशी, मनोवैज्ञानिक, कॉर्पोरेट तनाव पर एमपॉवर सेल, ने विशेष रूप से हेल्थशॉट्स के लिए इस क्विज को बनाया है। ताकि आपको यह पहचानने में मदद मिल सके कि आप तनाव और चिंता से पीड़ित हैं या नहीं।

तो आगे बढ़ें, अपने आप को परखें और उन विकल्पों का चयन करें जो आपकी मानसिक स्थिति का सबसे अच्छा वर्णन करते हैं।

01

क्या आप बार -बार तनाव महसूस करती हैं?

02

क्या आपके लिए कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल है?

03

क्या आप हर समय चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं?

04

क्या आपको लगता है कि जो आपके जीवन में हो रहा है, उस पर आपका बहुत कम या बिल्कुल नियंत्रण नहीं है?

05

क्या आपके लिए अपने आस-पास की स्थितियों का सामना करना मुश्किल है?

06

क्या आपको अच्छी और गहरी नींद लेने में परेशानी होती है?

07

क्या आप धीरे-धीरे अन्य मनोरंजक गतिविधियों में रुचि खो रही हैं?

08

क्या आपकी शारीरिक शिकायतें/दर्द हाल ही में बढ़े हैं?

09

क्या आप बेचैन महसूस करती हैं?

10

क्या आप ज्यादातर समय विचारों से भर जाती हैं?

11

क्या आप ज्यादातर नर्वस और चिंतित रहती हैं?

12

क्या आप थकान का अनुभव करती हैं?

13

क्या आप आहार और स्वस्थ खाने की आदतों की उपेक्षा करती हैं?

14

क्या आपको लगता है कि आपने काम करने की क्षमता खो दी है?

15

क्या आप उत्साह महसूस करती हैं?

संबंधि‍त सामग्री