कहीं आपको भी तो नहीं है ग्लूटेन से एलर्जी? इन सवालों के जवाब देकर चेक करें 

Published on:18 May 2023, 16:54pm IST

ग्लूटेन एलर्जी से आंत में इन्फ्लेमेशन हो जाता है। इससे ब्लोटिंग की भी समस्या हो जाती है। यहां तक कि सीलिएक रोग सहित ऑटो-इम्यून सिंड्रोम भी हो जाते हैं। कई खाद्य पदार्थों में बड़ी मात्रा में ग्लूटेन होता है। इसलिए हमें ग्लूटेन एलर्जी या इसके इंटोलिरेंस के लक्षणों को जानना चाहिए।

gluten food ke nuksan
ग्लूटेन एलर्जी से आंत में  सूजन, यहां तक कि सीलिएक रोग सहित ऑटो-इम्यून सिंड्रोम भी हो जाते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन है। यह स्वाभाविक रूप से गेहूं, राई और जौ सहित कुछ अन्य अनाजों में भी पाया जाता है। इसमें भोजन को बाइंड करने की कैपेसिटी होती है। यह उन्हें फैलाने में भी मदद करता है। जब हम ग्लूटेन युक्त भोजन करते हैं, तो बिना पचा हुआ ग्लूटेन पेट में प्रवेश कर सकता है। अधिकांश लोगों को बिना पचे हुए ग्लूटेन से कोई दिक्कत नहीं होती है। जबकि कुछ लोगों में यह सेंसिटिविटी को ट्रिगर कर देता है। ग्लूटेन एलर्जी से आंत में  सूजन, यहां तक कि सीलिएक रोग सहित ऑटो-इम्यून सिंड्रोम भी हो जाते हैं। हमारे द्वारा खाए जाने वाले कई खाद्य पदार्थों में बड़ी मात्रा में ग्लूटेन होता है। इसलिए हमें ग्लूटेन एलर्जी या इसके इंटोलिरेंस के लक्षणों को जानना चाहिए।

आत्मतन वेलनेस सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर और सीईओ डॉ. मनोज कुट्टेरी ने इस क्विज़ को विशेष रूप से हेल्थ शॉट्स के लिए डिज़ाइन किया है। इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि आपको ग्लूटेन के प्रति सेंसिटिविटी है या नहीं। तो बस इन सवालों का जवाब दें और पता लगाएं।

 

 

01

क्या गेहूं खाने के बाद आपकी त्वचा पर रेड रैशेज या पित्ती हो जाती है?

02

क्या ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ खाने के तुरंत बाद आपको उल्टी जैसा लगता है

03

क्या आप जॉइंट स्टिफनेस और जॉइंट पेन से पीड़ित हैं?

04

क्या ग्लूटेन युक्त खाना खाने के बाद आपको उल्टी या दस्त होते हैं?

05

क्या आपको तीव्र पीएमएस (Premenstrual syndrome ) की अनुभूति होती है?

06

क्या ग्लूटेन वाले खाद्य पदार्थ खाने के बाद आप पेट में दर्द का अनुभव करती हैं, खासकर चेस्ट बोन के पीछे?

07

क्या खाने के बाद आपको गले या आंखों में खुजली होने लगती है?

08

क्या आपको क्रोनिक सिरदर्द है?

09

क्या आपको खाना खाने के बाद पेट में ऐंठन होती है?

10

क्या आप अस्थमा से पीड़ित हैं जो ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थ लेने से ट्रिगर हुआ है?

11

क्या आप जागने के बाद लगातार छींकती हैं?

12

क्या आपको सांस लेने में तकलीफ का अनुभव होता है, खासकर ग्लूटेन युक्त भोजन लेने के बाद?

13

क्या आपकी नाक अक्सर बंद या बहती रहती है?

14

क्या आप दिन भर थकान महसूस करती रहती हैं?

15

जब आप गेहूं और अन्य ग्लूटेन युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करती हैं, तो ऊपर बताये लक्षणों में सुधार होता है?

संबंधि‍त सामग्री