यूरीन का लीक होना या बार-बार ऐसा महसूस होना ओवेरियन कैंसर का लक्षण तो नहीं? इस क्विज में हिस्सा लें और जांचें

Updated on:3 April 2023, 11:11am IST

महिलाओं में ओवेरियन कैंसर आम होता जा रहा है। हालांकि, शुरुआती पहचान कम करने में मदद कर सकती है। ओवेरियन कैंसर यानी डिम्बग्रंथि के कैंसर के शुरुआती वार्निंग सिम्पटम के बारे में जानने के लिए इस क्विज में हिस्सा लें।

डिम्बग्रंथि के कैंसर का पता लगाने के लिए इन संकेतों पर ध्यान दें। चित्र : एडोब स्टॉक

ओवेरियन कैंसर आमतौर पर बहुत सारी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण बनता है जैसे कि सूजन, कब्ज,  मांसपेशियों में ऐंठन आदि। ओवेरियन कैंसर से पीड़ित ज्यादातर महिलाएं आमतौर पर 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र की होती हैं और रजोनिवृत्ति के चरण में होती हैं।

हालांकि, 40-50 आयु वर्ग की महिलाओं में भी इसका निदान किया जाता है। यदि आपकी इस कैंसर की कोई फैमिली हिस्ट्री रही है, तो रूटीन चेक अप की सलाह दी जाती है।   ताकि आप इसे प्रारंभिक चरण में पहचान सकें और उपचार अधिक फायदेमंद हो सके।

 आप ओवेरियन कैंसर के संकेतों और लक्षणों पर नज़र रख सकती हैं। आत्मन वेलनेस सेंटर के सीईओ और निदेशक डॉ. मनोज कुट्टेरी ने विशेष रूप से हेल्थशॉट्स के लिए क्विज डिज़ाइन किया है। इससे आपको यह निर्धारित करने में मदद करेगी कि आपको डिम्बग्रंथि का कैंसर है या नहीं।

01

क्या आप किसी प्रकार के पेल्विस या पेट दर्द का अनुभव करती हैं?

02

क्या आपको पेट में सूजन महसूस होती है या लगातार सूजन रहती है?

03

क्या आप भोजन करते समय जल्दी भरा हुआ महसूस करने लगती हैं?

04

क्या आपको लगता है कि आपको हमेशा यूरीन पास करने की इच्छा होती है या यूरीनेशन की फ्रीक्वेंसी बढ़ गई है?

05

क्या आपका हाल में अचानक बहुत अधिक वजन घट गया है?

06

क्या पेट खराब होने की वजह से कई बार स्टूल पास होता है या कब्ज से पीड़ित हैं?

07

क्या हाल में आपको इररेगुलर पीरियड या हेवी फ्लो हुआ है?

08

क्या आपको सेक्स के दौरान या बाद में दर्द का अनुभव होता है?

09

क्या आप अत्यधिक थकान और सुस्ती अनुभव करती हैं?

10

क्या आपको मासिक स्राव के अलावा कोई योनि स्राव होता है?

11

क्या आप कमर के निचले हिस्से में लगातार दर्द से परेशान रहती हैं?

12

क्या आपको पेट में कोई गांठ महसूस हुई है?

13

क्या आपकी भूख काफी कम हो गई है?

14

क्या आपको सांस लेने में तकलीफ या सांस लेने में तकलीफ होती है?

15

क्या आप लंबे समय से हार्मोन थेरेपी पर हैं?

संबंधि‍त सामग्री