क्या आपका स्लीप साइकिल हेल्दी है? यह पता लगाने के लिए इस क्विज में भाग लें

Updated on:2 June 2022, 16:38pm IST

खराब नींद बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं को दावत दे सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने स्लीप साइकिल को चेक करें, ये हेल्दी है या नहीं!

sleeping aur productivity
जब आप ठीक से सो नहीं पातीं, तब उसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ता है। चित्र: शटरस्टॉक

एक अच्छी नींद बहुत सारी दवाओं से बचाती है! जी हां ये सच है। नींद न केवल आपको अगले दिन की ताजगी और ऊर्जा के लिए तैयार करती है, बल्कि ये आपके शरीर और मस्तिष्क को भी सुचारू ढंग से काम करने के लिए तैयार करती है। यह आपके ब्रेन को कूल करने में मदद करती है। जिससे आपका माइंड और नर्वस सिस्टम सुचारू रूप से कार्य कर पाएं। पर यह तभी संभव है जब आपकी सोने और जागने की आदतें हेल्दी हों। क्या आप एक छोटे शिशु की तरह निश्चिंत होकर सोती हैं या अच्छी नींद अभी भी आपके लिए सपना है?

अगर आप रात भर बिस्तर पर करवटें बदलती रहती हैं और दिन भर थकान महसूस करती हैं, तो यकीनन आप स्लीप डिसऑर्डर से पीड़ित हैं।
आपकी स्लीपिंग साइकिल अनहेल्दी है या नहीं, यह पता लगाने में आपकी मदद करने के लिए हम यहां एक क्विज लेकर आए हैं! खासतौर से हेल्थशॉट्स के पाठकों के लिए तैयार की गई इस क्विज में भाग लें और चेक करें अपना स्लीप साइकिल। यह जानने के लिए इन 12 सवालों के जवाब दें!

01

क्या आपको रात में सोने में मुश्किल होती है?

02

क्या आपको उतनी नींद नहीं आ रही है जितनी आपको आनी चाहिए?

03

क्या आपको यह आभास होता है कि आपकी नींद आरामदायक नहीं थी ( यह तनावपूर्ण थी या असहज)?

04

क्या आपको सुबह में समय-समय पर सिरदर्द होता है?

05

जब आप पहली बार जागती हैं, तो क्या आपको नींद आने-सा महसूस होता है?

06

क्या आपको दिन में जागते रहना मुश्किल लगता है?

07

क्या आप जब जगना चाहती हैं, उससे काफी पहले खुद को जगा हुआ पाती हैं?

08

क्या आप कभी आधी रात को सांस लेने के लिए हांफते हुए उठती हैं?

09

क्या आप आधी रात को उठ जाती हैं और आपके लिए फिर से सोना मुश्किल हो जाता है?

10

क्या आपके पैरों में मरोड़ होता है या रात के समय आपके पैरों में अजीब सी सनसनी होती है?

11

क्या आप सोते समय चिल्लाती हैं, नींद में चलती हैं या रात में सोने पर अजीबोगरीब व्यवहार करती हैं?

12

क्या आप सोते समय खर्राटे लेती हैं?

संबंधि‍त सामग्री