क्या आप बॉडी पॉजिटिव हैं? यह जानने के लिए कि क्या आप सचमुच खुद से प्यार करती हैं, इस क्विज में हिस्सा लें

Published on:25 July 2020, 19:34pm IST

बॉडी पॉजिटिव होना इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है। और अगर अभी तक आप इस बारे में ठीक से तय नहीं कर पा रहीं हैं, तो इस क्विज में हिस्सा लेकर जानिए कि क्या है वास्तविकता।

लव बाइट्स को छुपाने की बजाए यहां हैं हटाने के उपाय। चित्र: शटरस्टॉक
जब आप खुद से प्यार करते हैं तो दुनिया और भी बेहतर नजर आती है! चित्र: शटरस्टॉक

आप जैसी हैं, खुद का वैसा स्वीकार करना खुद से प्यार करने की दिशा में पहला कदम है।

सीधे शब्दों में कहें, तो यह हमें अपने शरीर के प्रति सकारात्मक बनाता है। आपका कद लंबा है, छोटा है, आपका रंग गहरा है, पतली या सुडौल आप जैसी भी हैं, उसका हमारे जीवन पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। लेकिन अगर आप बॉडी पॉजिटिव हैं, तो आप अपने प्रति हमेशा सकारात्मक बनी रहती हैं। अब बहुत सी महिलाओं ने बॉडी पॉजिटिव होने का हुनर सीख लिया है।

सुनने में भले ही यह बहुत मामूली लगे, लेकिन आप अपने बारे में क्या सोचती हैं, इसका असर आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि सेल्फ लव या बॉडी पॉजिटिव होने के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुकता पैदा की जाए।

इसे और बेहतर तरीके से समझने के लिए जरूरी है कि आप पहले यह पता लगाएं कि आप खुद से कितना प्यार करती हैं। यह जानने के लिए कि आप कितनी बॉडी पॉजिटिव हैं, आपको कुछ सवालों के जवाब देने हैं। आइए पता करते हैं कि आप खुद से करती हैं कितना प्यार –

01

जब आप खुद को आईने में देखती हैं, तो पहली नजर में आपके ध्यान में क्या आता है?

02

आप व्यायाम क्यों करती हैं?

03

क्या आपको लगता है कि अगर आप थोड़ी अलग होतीं तो लोग आपको ज्या‍दा पसंद करते?

04

आपकी नजर में एक स्वस्थ शरीर होने का क्या अर्थ है?

05

क्या कभी आपने खुद को एक निश्चित शेप में लाने के लिए भूखा रखा है?

06

क्या आप समुद्र तट पर बिकिनी पहन सकती हैं?

07

जब आप किसी सेलेब्रिटी को देखती हैं, तो सबसे पहले आपके दिमाग में क्या आता है?

08

जब कोई आपके लुक के बारे में कोई नकारात्मक टिप्पणी करता है, तो आपको कैसा लगता है?

09

क्या आपने कभी किसी का उसके लुक के आधार पर आंकलन किया है?

10

क्या आप अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले मॉडिफाई करती हैं?

11

यदि आपको अवसर मिले तो क्या आप प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहेंगी?