हम सभी बलगम या म्यूकस के बारे में जानते हैं। सर्दियों में बलगम के कारण नाक या छाती बंद हो जाती है। गौरतलब है कि इस समय वैश्विक स्तर पर कोविड -19 और ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसके चलते लोगों को श्वसन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड -19 के कारण लोगों को बहुत अधिक बलगम वाली खांसी हो रही है। हम आपको कुछ प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं, जो बलगम से निजात पाने में बेहद कारगर उपाय है। तो आइए जानते हैं आखिर बलगम की समस्या से क्या है? और आप इससे कैसे राहत पा सकते हैं?
यह एक तरल पदार्थ है जो शरीर में आंसू या लार की तरह एक सिक्योरिटी सिस्टम के रूप में निर्मित होता है। शरीर में म्यूकस बनना हमारे इम्यून सिस्टम को दर्शाता है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, तब म्यूकस का उत्पादन होता है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन यह सच है कि बीमार होने पर हम जो गाढ़ा तरल थूकते हैं, वह वास्तव में हेल्थ के लिए अच्छा होता है। दरअसल, बॉडी में म्यूकस बीमारियों से लड़ने के लिए तब बनता है, जब वायरस या बैक्टीरिया का हमला होता है।
मैक्स हॉस्पिटल की क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट उपासना शर्मा कहती हैं, ”जब शरीर सर्दी-खांसी से प्रभावित होता है, तो संक्रमण ठीक होने में समय लगता है। लेकिनअच्छी हाइड्रेटेड बॉडी तेजी से रिकवर करती है। संक्रमण से लड़ने के लिए हमारी रसोई में कई प्राकृतिक चीजें मौजूद है। जिनका इस्तेमाल करके बलगम से छुटकारा पाया जा सकता है। कुछ प्राकृतिक रेसिपी है, जो एंटी-एलर्जी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते बलगम को ठीक करने में कारगर है।’’
सबसे पहले 200 मिलीलीटर पानी उबालकर, इसमें अदरक डालकर 3-4 मिनट तक और उबालें। अब आंच से उतारकर इसमें बाकी सामग्रियां मिलाएं।
अब गरमा गरम सेवन करें।
सामग्रियां
सबसे पहले 200 मि.ली. पानी उबालकर, इसमें मुलेठी डालकर 3-4 मिनट तक और उबालें। आंच से उतारकर बाकी सामग्रियां मिलाएं।
गरमा गरम सेवन करें।
सबसे 200 मि.ली. पानी अच्छी तरह उबाल लें। अब इसमें पिप्पली और ताजी हल्दी डालकर 3-4 मिनट तक और उबालें।
स्वाद के लिए गुड़ मिलाएं और सेवन करें।
ऊपर बताई गई सामग्रियों को पीसकर महीन पाउडर बना लें। पाउडर को शहद में मिलाकर सेवन करें। इसको 2 से 3 बार सेवन किया जा सकता है। इसमें एक चुटकी सफेद मिर्च भी डाल सकते हैं।
ऊपर दी गई सामग्री को उबालकर गरमा गरम सेवन करें।
300 मिलीलीटर पानी उबालकर उसमें बाकी सामग्रियां मिलाकर और 3-4 मिनट तक उबालें। गरमा गरम सेवन करें
यह भी पढ़े :ये 4 आयुर्वेदिक उपाय तुरंत हटा सकते हैं आपके चेहरे पर उभर आए मस्से