scorecardresearch

Yoga For eyes : थकी और सूखी आंखों को आराम देंगे ये तीन योगासन

लैपटॉप पर लगातार काम करने और दिन भर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करने से आपकी आंखों की नमी खो सकती है। शुक्र है कि कुछ ऐसे योगासन हैं, जो आपकी आंखों को इन समस्याओं से बचाए रखते हैं।
Updated On: 10 Dec 2020, 01:19 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Man ko shant karta hai headstand
आई एक्सरसाइज़ है ज़रूरी- आप चाहें, तो मशीन या चम्मच की मदद से दिन में एक से दो बार आई एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। इससे लगातार कम हो रही आई साईट वहीं रूक जाती है। इसके अलावा आयुर्वेद के मुताबिक आप पार्क में जाकर कुछ देर नंगे पाव हरी घास पर चलें। इससे आपकी आंखों को ठंडक प्राप्त होती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

आजकल आपका दिन भर का रूटीन क्या होता है…. दिन भर लैपटॉप पर काम करते रहना, शाम को टेलीविजन पर कोई अच्छा प्रोग्राम देखना या फि‍र मोबाइल पर सोशल मीडिया स्क्रॉल करना। यही न ? हो सकता है आप खुद को कंट्रोल करती हों, तो यह अच्छा ही है। आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी।

पर ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर पाते। वे अपने दोस्तों या परिजनों से जुड़ने के लिए दिन भर मोबाइल पर ही आंख गढ़ाए रहते हैं। जिससे उनकी आंखों में इन दिनों कई तरह की समस्याएं सामने आने लगी हैं। आई स्पेेशलिस्ट भी इस बात को मान रहे हैं कि आंखों की जो समस्याएं पहले कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को होती थीं, अब वे आम जन को भी आने लगीं हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह है लॉकडाउन में कनैक्टिविटी बनाए रखने के लिए गैजेट्स पर बिताए गए आपके समय का बढ़ना। दुर्भाग्यवश इसका सबसे ज्यादा खामियाजा आपकी आंखों को भुगतना पड़ता है। पर चिंता न करें स्क्रीन पर अपना टाइम सीमित करने के साथ ही आप इन योगासनों (Yoga for eyes) को आजमा कर भी अपनी आंखों की रक्षा कर सकती हैं।

आंखेें आपकी जिंदगी का सबसे सुंदर तोहफा हैं, इनका ख्‍याल रखें। चित्र: शटरस्‍टॉक

आंखों के लिए योगासन 1

फोकस करें

जब आप आइज टेस्ट करवाने गई होंगी या चश्मा बनवाया होगा, तब यह व्यायाम आपसे जरूर करवाया गया होगा। असल में यह योग का एक आसन है, जो आंखों का फोकस बढ़ाने में मदद कर सकता है। सबसे पहले आराम की मुद्रा में बैठें, बिल्कुोल रिलैक्स हो जाएं। मुट्ठी बनाएं, जैसे थम्‍ब अप करते हैं। अब इस अंगूठे को नाक के पास धीरे-धीरे लाएं और लगातार देखती रहें। जब तक कि ध्यान पूरी तरह इस पर केंद्रित न हो जाए।

फि‍र वापस उसी तरह अंगूठे को नाक से दूर अपनी सीध में ले जाएं। यह आंखों को आराम देता है, उनमें ताजगी बनाए रखता है और फोकस बढ़ाने में भी कारगर है। इसी मुद्रा को दस बार दोहराएं।

आंखों के लिए योगासन 2

फोकस सिफ्टिंग और ध्यान

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह आपकी आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है। आपने महसूस किया होगा कि लगातार काम करने के कारण आपकी आंखों में ड्रायनेस (Dry eye) आ गई है। इससे बचने के लिए आपको फोकस सिफ्टिंग और ध्यान का अभ्यास करना है। इसमें किसी भी एक वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें। उसे लगातार देखती रहें। बेहतर होगा आप सुबह के समय किसी हरे पौधे पर फोकस करते हुए यह व्यायाम करें।

अब आंखों को वहां से हटाकर किसी और चीज पर फोकस करें और इसी तरह ध्यान से देखती रहें। अब कुछ देर आंखों को बंद कर ध्‍यान में लीन होने की कोशिश करें। यह आपको तनावमुक्त कर कूल होने में मदद करेगा।

आंखों के लिए योगासन 3

वॉर्मअप करें अपनी आंखें

ध्यान में रहने के बाद आप खुद को बेहद शांत महसूस करती हैं। यह आपको पूरे दिन के लिए नई एनर्जी देगा। पर इसके साथ ही आंखों को वॉर्मअप करना भी जरूरी है। इसमें आपको अपनी बंद आंखों की अपनी अंगुलियों की सहायता से हल्की मसाज करनी है। अब दोनों हथेलियों से दोनों आंखों को ढक लें। इस तरह की आंख की पुतलियां पूरी तरह प्रोटेक्ट हो जाएं।

इसी तरह आंखों को आराम देते हुए आराम से सांस लें। यह आपकी आंखों की थकी हुई मांसपेशियों को आराम देता है। इस आसन को आप काम के दौरान भी कर सकती हैं।

जब भी आपको लगे कि आप काम करते हुए बहुत थक गईं हैं तो 10 से 15 सेकंड के लिए इस अभ्यास को करें। यह आपको फि‍र ताजगी से भर देगा।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख