लॉग इन

World Rabies Day 2021 : अगर घर में पेट्स हैं, तो आपको पता होनी चाहिए ये जरूरी बातें

रेबीज जानवरों से फैलने वाली एक घातक बीमारी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप घर में पैट्स रखना छोड़ दें या उन्हें अपनाने से इनकार कर दें। इसलिए, हम बता रहें हैं रेबीज से जुड़े कुछ ज़रूरी तथ्य!
विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day 2021) हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day 2021) हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य रेबीज की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रेबीज से दुनिया भर में हर साल 55,000 लोगों की मौत होती है। जिनमें 40 फीसदी बच्चे हैं।

यह दिन फ्रांसीसी जीवविज्ञानी, सूक्ष्म जीवविज्ञानी और रसायनज्ञ, लुई पाश्चर की पुण्यतिथि को चिह्नित करने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है, जिन्होंने पहली रेबीज वैक्सीन विकसित की थी।

विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day 2021) का उद्देश्य?

विश्व रेबीज दिवस हर साल मनुष्यों और जानवरों पर रेबीज के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन रेबीज जैसी घातक बीमारी से निपटने के लिए जानवरों की बेहतर देखभाल पर केंद्रित है।

इस वर्ष विश्व रेबीज दिवस की थीम ‘रेबीज: फैक्ट्स, नॉट फियर’ ( Rabies: Facts, not Fear) है। इस थीम का उद्देश्य लोगों के मन से रेबीज के डर को खत्म करने और उन्हें तथ्यों के साथ सशक्त बनाने पर आधारित है। विषय का उद्देश्य रेबीज के बारे में तथ्यों को साझा करना और गलत सूचना और मिथ को तोड़ना है।

यह जानवरों से फैलने वाली एक घातक बीमारी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप घर में पैट्स रखना छोड़ दें या उन्हें अपनाने से इनकार कर दें। इस विषय में आपका जागरूक होना बेहद ज़रूरी है। इसलिए, आज वर्ल्ड रेबीज डे पर, हम बताएंगे रेबीज और आपके पैट्स से जुड़ी कुछ जानकारियां।

कैसे होती है रेबीज (Rabies)

रेबीज वायरस के कारण होने वाली एक घातक बीमारी है, जो स्तनधारियों के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर हमला करती है। अच्छी खबर यह है कि आपके पालतू जानवरों को रेबीज से बचाया जा सकता है। इसके लिए केवल अपने पशु चिकित्सक से टीकाकरण की आवश्यकता होती है।

कुत्तों की तुलना में बिल्लियों के रेबीज से संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है। चित्र : शटरस्‍टॉक

अब जानिए अपने पैट्स और रेबीज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

1. कुत्तों की तुलना में बिल्लियों के संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है। 1992 के बाद से, बिल्लियां सबसे अधिक रेबीज का शिकार हुई हैं, क्योंकि लोगों को नहीं पता होता है कि बिल्लियों को भी रेबीज हो सकता है।

2. पालतू जानवरों को भी रेबीज हो सकता है। ऐसा तब हो सकता है, जब वे किसी जंगली जानवर के संपर्क में आएं, खासकर चमगादड़।

3. स्तनधारियों में रेबीज वायरस का संक्रमण हमेशा घातक होता है। रेबीज वाले जानवरों का केवल एक छोटा प्रतिशत ही जीवित रहता है।

4. जीवित जानवरों में रेबीज के लिए कोई परीक्षण नहीं है। रेबीज का निदान करने का एकमात्र तरीका जानवर के मरने या इच्छामृत्यु के बाद मस्तिष्क के ऊतकों का परीक्षण करना है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
अपने पैट्स को रेबीज का टीका ज़रूर लगवाएं। चित्र: शटरस्टॉक

5. रेबीज के लिए कोई उपचार उपलब्ध नहीं हैं। एक बार जब एक पालतू जानवर रेबीज से संक्रमित हो जाता है, तो कोई दवा या उपचार नहीं होता है जो आपका पशुचिकित्सक दे सकता है।

यहां हैं अपना और अपने पेट्स का रेबीज से बचाव करने के उपाय 

उन्हें नियमित रेबीज का टीका लगवाएं।

जंगली जानवरों से अपने पैट्स को दूर रखें और खुद भी बचें।

किसी जंगली जानवर के काटने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें : डियर गर्ल्स, डॉग्स आपके बेस्टी हो सकते हैं, पार्टनर नहीं! यहां हैं बेस्टिलिटी के स्वास्थ्य जोखिम

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख