scorecardresearch

Computer Elbow : डेस्क जॉब वालों को करना पड़ सकता है इस दर्दनाक स्थिति का सामना, जानिए इससे कैसे बचना है

कंप्यूटर एल्बो जिसे टेनिस एल्बो भी कहा जाता है, में आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को जोड़ने वाले टेंडन पर दबाव पड़ने के कारण दर्द होने लगता है। कभी-कभी यह इतना गंभीर हो सकता है कि आप काम करने लायक ही नहीं रहें।
Published On: 22 Feb 2023, 02:28 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
कंप्यूटर या टेनिस एल्बो (Tennis elbow) शब्द असल में कोहनी की दर्दनाक स्थिति है। चित्र : अडोबी स्टॉक

क्या दिन भर आपकी बाजू 45 डिग्री के एंगल में लैपटॉप या कंप्यूटर के कीबोर्ड पर बिजी होती है? क्या आप पिछले कुछ दिनों से हाथ ऊपर उठाने, स्ट्रेचिंग करने या कोई और हाथ की किसी और मूवमेंट में असुविधा महसूस कर रहीं हैं? तो ये संकेत हैं कि आप भी कंप्यूटर एल्बो (Computer elbow) की समस्या से ग्रस्त होने लगी हैं। कंप्यूटर या टेनिस एल्बो (Tennis elbow) शब्द असल में कोहनी की दर्दनाक स्थिति के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यह ज्यादातर उन लोगों को होती है, जो पूरे दिन डेस्क पर कंप्यूटर पर काम करते हैं।

मौजूदा समय को डिजिटल युग कहा जा रहा है और इसमें ज्यादा समय कंप्यूटर पर ही बिताया जा रहा है। सिर्फ नौकरी पेशा ही नहीं, बल्कि पढ़ाई करने वाले युवा भी 5 से 6 घंटे लैपटॉप या कंप्यूटर पर बिता रहे हैं। जबकि ऑफिस जाने वाले लोग कम से कम 9 घंटे की नौकरी कंप्यूटर पर ही करते हैं। इसलिए कंप्यूटर एल्बो की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़े- हार्ट और किडनी दोनों के लिए खतरनाक है हाइपरटेंशन, यहां जानें इसे कंट्रोल करने के 5 इफेक्टिव टिप्स

जानिए क्या है कंप्यूटर एल्बो की समस्या

हालांकि यह शब्द नया नहीं है, फिर भी बहुत सारे लोग इस स्थिति से अनजान हैं। आपने टेनिस एल्बो के बारे में तो सुना ही होगा। इसमें बार-बार कोहनी की मूवमेंट और टेंडन पर ज्यादा तनाव के कारण इस क्षेत्र में दर्द होने लगता है। कंप्यूटर एल्बो, टेनिस एल्बो या गोल्फर्स एल्बो सभी प्रकार के टेंडोनाइटिस हैं। इन्हे टेंडन सूजन के अलग-अलग रूप में वर्गीकृत किया गया है। चाहे आप बाहर रैकेट या क्लब में कोई एक्टिविटी कर रहे हों या अपने ऑफिस में बैठे हों यह आपको प्रभावित कर सकता है।

कंप्यूटर एल्बो एक ही मुद्रा में लंबे समय तक काम करने, कंप्यूटर माउस को पकड़ने या अपने कीबोर्ड पर टाइप करने से हो सकती है। यह आपकी बाहों की मांसपेशियों में होने वाली थकावट का परिणाम है। यह तब होता है जब आपको पर्याप्त आराम या सपोर्ट नहीं मिलता।

ऑफिस में आपको कंप्यूटर पर काम करना जरूरी है और जिसका काम सिर्फ कंप्यूटर से होता है, उन्हें ये परेशानी ज्यादा होती है। इसलिए कुछ ऐसी छोटी चीजें है, जिन्हें अपना कर आप कंप्यूटर एल्बो से बचाव कर सकती हैं।

स्ट्रेचिंग व्यायाम कंप्यूटर एल्बो के लिए फायदेमंद हो सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

कंप्यूटर एल्बो से बचाव में आपके लिए मददगार हो सकते हैं ये 5 टिप्स

ये भी पढ़े- डायबिटीज में फायदेमंद हैं सूजी के व्यंजन, इस रेसिपी से तैयार करें सूजी के इंस्टेंट रोल्स

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

1 स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल करें

अपनी पीठ को आराम देने और पोजिशन को रीसेट करने के लिए कभी बैठे और कभी खड़े होकर अपनी मुद्रा को बदलते रहें। यदि आप स्टेंडिंग डेस्क पर काम कर रहें हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि डेस्क की ऊंचाई इतनी ही हो जितने में आपका मॉनिटर आंखों के सामने हो और एल्बो 90 डिग्री के एंगल पर मुड़ी हो।

2 एल्बो को आराम दें

काम के बीच में खुद को नियमित ब्रेक दें। इससे आपकी काम करने की क्षमता में भी सुधार होगा। आपके शरीर को एक ही मूवमेंट से ब्रेक की जरूरत है। इसके अलावा, आराम करने और स्ट्रेचिंग के लिए काम से नियमित ब्रेक लेना आपको मानसिक रूप से भी आराम देगा। फोकस करने और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।

3 एल्बो को स्टिफ न होने दें

स्ट्रेचिंग व्यायाम कंप्यूटर एल्बो के लिए फायदेमंद हो सकता है। हाथ को सीधा करें, हथेली फर्श की ओर करें और दूसरे हाथ से कलाई को धीरे-धीरे शरीर की ओर खींचने के लिए नीचे की ओर झुकाएं और पंद्रह सेकंड तक ऐसे ही रखें। ये हल्के व्यायाम आपकी कोहनी को स्टिफ होने से बचाएंगे। इन्हें आप कभी भी ऑफिस में या घर पर काम करते हुए कर सकती हैं।

4 कलाई के लिए पैड का इस्तेमाल करें

आपके हाथ कीबोर्ड के बराबर होने चाहिए। यदि वे नहीं हैं, तो उन्हें ऐसा करने के लिए कलाई के पैड का उपयोग करें। इससे आपको दर्द नहीं होगा और कलाई पर ज्यादा दबाव भी नही पड़ेगा।

Tennis elbow umra ke sath badhne wali samasya hai
उम्र के साथ ज्यादा बढ़ सकती है कंप्यूटर एल्बो की समस्या। चित्र : शटरस्टॉक

5 मांसपेशियों को मजबूत बनाएं

मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने से कंप्यूटर एल्बो को होने रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप कलाई या एल्बो से जुड़ी कोई एक्सरसाइज कर सकते हैं। टेनिस बॉल को अपनी हाथ की मुट्ठी में दबाएं और फिर अपने हाथ का उपयोग करके अपनी कलाई को आगे और पीछे झुकाएं।

इससे आपकी बाजू की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वे दबाव को बेहतर तरीके से संभाल पाती हैं।

ये भी पढ़े- Plank exercise : बैली फैट कम कर कोर मसल्स टोंड करने की सुपर इफैक्टिव एक्सरसाइज है प्लैंक, जानिए सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख