scorecardresearch

50 की उम्र के बाद पेरेंट्स में बढ़ सकता है पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का खतरा, जानिए क्या हैं ये

उम्र के साथ शरीर में बढ़ने वाली दर्द की समस्याएं पेरिफेरल आर्टरीज डिज़ीज़ का संकेत हो सकती हैं। जानें बॉडी में पेरिफेरल आर्टरीज डिज़ीज़ के जोखिम को कम करने का तरीका।
Published On: 28 Oct 2023, 03:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Peripheral Artery Disease se kaise bachein
जानते हैं कि पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (peripheral artery disease) से कैसे करें बचाव। चित्र : अडोबी स्टॉक

अधिकतर लोगों का यही मानना है कि उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। मगर हर बदलाव उम्र बढ़ने का संकेत हो। ये ज़रूरी तो नहीं, जी हां अगर आपके पेरेंटस को भी 50 की उम्र के बाद चलने फिरने में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और बॉडी पोस्चर में बदलाव नज़र आने लगे। तो उन्हें सतर्क होने की आवश्यकता है। क्यों कि ये पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के लक्षण भी हो सकते हैं। जानते हैं कि पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (peripheral artery disease) क्या है और इससे कैसे करें बचाव।

कैसे बढ़ने लगता है ये रोग पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (peripheral artery disease)

पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (peripheral artery disease) यानि परिधीय धमनी रोग उस समस्या को कहते है जब पैर की कोई आर्टरी धीरे धीरे ब्लॉक हो जाती है। दरअसल, इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति के हाथों और पैरों में रक्त प्रवाह एचित तरीके से नहीं हो पाता है। इससे चलते फिरने के दौरान दर्द का अनुभव होने लगता है। आमतौर पर 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में ये समसया पाई जाती है।

इस बारे में बातचीत करते हुए इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, कार्डिएक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, सीनियर कंसलटेंट डॉ वनिता अरोड़ा ने कई बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्टरीज पूरी बाडी को ब्लड सप्लाई करने का काम करती है। अगर उनमें ब्लॉकेज हो जाती है तो उन्हें पेरिफेरल आर्टरीज डिज़ीज़ कहा जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल डिपॉज़िट बढ़ने से ब्लॉकेज का खतरा बढ़ने लगता है। इसके अलावा वे लोग जो डायबिटीज के शिकार है। उन्हें भी इस तकलीफ का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट के अनुसार ज्याद स्मोकिंग करने से भी इस समस्या का खतरा बढ़ने लगता है।

Iss samasya se achne ke liye smoking na karein
एक्सपर्ट के अनुसार ज्याद स्मोकिंग करने से भी इस समस्या का खतरा बढ़ने लगता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

जानते हैं पेरिफेरल आर्टरीज डिज़ीज़ के लक्षण

1. झंझनाहट महसूस होना

पेरिफेरल आर्टरीज डिज़ीज़ से ग्रस्त लोगों को हाथों और पैरों में झंझनाहट महसूस होने लगती है। इससे उनके हाथ और पैर सुन्न हो जाते हैं। इसके चलते उन्हें हर काम को करने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ब्लड सप्लाई न हो पाने से शरीर की आर्टरीज़ में ब्लॉकेज़ बढ़ने लगती है।

2. दर्द की शिकायत

वे लोग जो इस समस्या से ग्रस्त होते हैं। उनके हाथों और खासतौर से पैरों में दर्द रहने लगता है। इसके चलते उन्हें चलने फिरने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। पूरी तरह से न चल पाने के कारण उनकी बॉडी बेन्ड भी होने लगती है। डायबिटीज़ के शिकार लोगों में इसका जोखिम बढ़ जाता है।

3. पैरों में सुन्नपन का रहना

इस समस्या के कारण पैरों में सुन्नपन बना रहता है। पोषक तत्वों की कमी और रक्त प्रवाह के नियमित न होने के चलते पैरों में कुछ भी महसूस नहीं होता है। इसके अलावा सूजन की समस्या भी रहती है। पैरों के सुन्न होने से उठने बैठने और चलने फिरने में परेशानी होती है। ऐसे लोगों को वॉक या एक्सरसाइज़ की सलाह नहीं दी जाती है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?
Pairon mei swellinh badhne lagti hai
पैरों के सुन्न होने से उठने बैठने और चलने फिरने में परेशानी होती है। चित्र: शटरस्टॉक

4. एओटा में तकलीफ

एओटा वो सबसे बड़ी आर्टरी है, जो हार्ट से निकलती है। कई बार इसके कारण भी पशेंटस को तकलीफ हो सकती है। इसकी वॉल में कमज़ोरी आने से इस रोग का खतरा बढ़ने लगता है। अगर ये वॉल ब्रेक होती है, तो शरीर में खून की सप्लाई बाधित हो जाती है। इससे जान का जोखिम बढ़ने लगता है।

पेरिफेरल आर्टरीज डिज़ीज़ का जोखिम कैसे करें कम

1. स्मोकिंग न करें

लगातार स्मोकिंग करने से छोटी से छोटी आर्टरीज़ में दर्द रहता है। इसके अलावा शरीर में ब्लॉकेज भी बढ़ने लगती है। नियमित तौर पर धूम्रपान करना शरीर के लिए नुकसान दायक रहता है। इससे फेफड़ों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचना है। जो सांस संबधी समस्याओं को भी बढ़ाता है।

2. डायबिटीज़ को नियंत्रित करें

इस रोग की रोकथाम के लिए वे लोग जो लॉग टर्म से डायबिटीज़ के शिकार है। उन्हें ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। इससे पेरिफेरल आर्टरीज़ डिजीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। ऐसे में मीठा और अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट चीजों का सेवन करने से बचें। दरअसल, कार्बोहाइड्रेट को हमारी बॉडी ब्लड शुगर में बदल देती है।

ये भी पढ़ें-  Varicose veins : त्योहारी सीजन में थकान बढ़ा सकती है वैरिकोज़ वेंस की समस्या, जानिए कैसे रखना है अपना ख्याल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख