अक्सर लोग खेलते, वॉक करते या काम करते वक्त चुइंगम (chewing gum) चबाते रहते हैं। आपने भी इन लोगों को देखा होगा और ऐसा भी हो सकता है आपको भी इसका शौक हो। लेकिन क्या आप इसके फायदे और नुकसान जानते हैं? इसे पेड़ों के रस से बनाया जाता है, इसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए फ्लेवर (enhance flavor) मिलाए जाते हैं। कुछ शोध के अनुसार चुइंगम चबाने की आदत आपके लिए कई तरह से लाभकारी हो सकती है, जबकि कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादा चुइंगम चबाने से आपको नुकसान भी हो सकता है।
डॉ. मृगांका बोहरा जनरल फिजिशियन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर बताती हैं कि, चुइंगम चबाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। जब आप चुइंगम चबाते हैं, तो यह लार बनाना बढ़ाता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है और एसिडिटी कम हो सकती है। इससे मुंह की सफाई भी होती है और सांसों की बदबू दूर करने में मदद मिलती है।
कुछ लोग चुइंगम से फोकस और एकाग्रता बढ़ाने का फायदा भी महसूस करते हैं। लेकिन ज्यादा चुइंगम चबाने से जबड़ों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। शुगर वाली चुइंगम से दांत खराब हो सकते हैं, जबकि शुगर-फ्री चुइंगम में मौजूद कुछ केमिकल पेट खराब कर सकते हैं। ज्यादा चबाने से गैस और सूजन की समस्या भी हो सकती है। अगर चुइंगम निगल ली जाए, तो आमतौर पर यह पच जाती है, लेकिन बार-बार ऐसा करने से आंतों में दिक्कत हो सकती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से सीमित मात्रा में चुइंगम चबाना ठीक है, लेकिन इसे आदत बना लेना सही नहीं।
ये नरम और रबड़ जैसा होता है जिसे केवल चबाया जाता है इसे निगला नहीं जाता। इसको बनाने के लिए रेजिन का इस्तेमाल किया जाता है जो चुइंगम को एक साथ रखने के लिए मिलाया जाता है। कई चुइंगम में प्रिजर्वेटिव का भी इस्तेमाल किया जाता है जो इनके शेल्फ लाइफ को बढ़ाने का काम करता है।
आप अगर शुगर वाली मीठी चुइंगम खाना पसंद करते हैं तो इससे दांतो से जुड़ी बहुत सी समस्या हो सकती हैं। इससे दांतों में सड़न की समस्या, कैविटी और मसूड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके सेवन से आपकी ओरल हेल्थ खराब हो सकती है कई लोगों को चुइंगम खाना बेहद पसंद होता है ये लोग इसे बहुत अधिक मात्रा में खाते हैं। ऐसे लोगों को दांतों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
डॉ. मृगांका बताती हैं कि, बबलगम या जिसे आप चुइंगम (chewing gum) के नाम से भी जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा सेवन करने से आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लगातार इसे चबाने से आपके चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और यही कारण है कि आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
इसको चबाने से पाचन से जुड़ी एक गंभीर समस्या जिसे आप आईबीएस के नाम से जानते हैं, इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आईबीएस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज है, इसके कारण से पेट में ऐंठन, पेट दर्द और पाचन से जुड़ी कई समस्या हो सकती हैं।
इसमें मेथोल और सोरिबटॉल जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर्स (Artificial Sweeteners) मिलाए जाते हैं जो इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें मिक्स किया जाता है। यही वजह है कि इसे खाने के कारण आंतो में जलन होने के साथ-साथ ही डायरिया की समस्या भी हो सकती है। कई लोग दांत में कुछ मिक्सचर भरवाते हैं जिसमें पारा, सिल्वर और टिन मिला होता है। इसे खाने से ये मिक्सचर दातों से निकल कर पेट में चला जाता है और ये आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।
यह भी पढ़ें-कैंसर को बुलावा देती हैं सामान्य लगने वाली ये खराब आदतें, कैंसर रिस्क कम करना है, तो फॉलो करें ये 6 स्टेप्स
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।