ये 5 लक्षण बताते हैं कि आप जरूरत से ज्यादा खा रहीं हैं नमक, जानिए इसके जोखिम

भारत में नमक की प्रति दिन प्रति व्यक्ति खपत लगभग 11 ग्राम है, जो डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित डेली लिमिट (5 ग्राम प्रति दिन) से बहुत ज़्यादा है। पर कैसे चेक करेंगी कि आप जरूरत से ज्यादा खा रहीं हैं नमक!
knee pain
घुटनो के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये प्रभावी व्यायाम। चित्र : शटरस्टॉक

आपने कई बार अपने डॉक्टर को कहते हुए सुना होगा कि नामक कम खाएं! ज़्यादा नमक सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। पर जहां पूरे परिवार के लिए एक कड़ाही और एक पतीले में खाना पकता है, वहां आप ये कैसे तय कर पाएंगी कि आप नमक कम खा रहीं हैं या ज्यादा! ज्यादातर लोग इसे तब तक इग्नोर करते हैं जब हाई बीपी जैसी कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हो जाती। असल में आपको पता भी नहीं चलता और खाने में शामिल अतिरिक्त नमक (Too much salt) आपके शरीर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। इसलिए जरूरी है कि आप पहले ही संभल जाएं। हो सकता है कि आपको नहीं पता हो, लेकिन आपका शरीर भी आपको कई ऐसे संकेत देता है, जो बताते हैं कि आपकी बॉडी में सोडियम का स्तर (Sodium level) ज़्यादा है।

तो चलिये जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जो आपको बताते हैं कि आपकी बॉडी में नमक यानी सोडियम का स्तर ज़्यादा हो रहा है।

मेयो क्लीनिक के अनुसार ये लक्षण बताते हैं कि आपके शरीर में ज़्यादा है नमक

1 मांसपेशियों में कमज़ोरी

यदि आपको अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में नमक का स्तर बढ़ गया हो। हालांकि, नमक मासपेशियों के काम काज के लिए ज़रूरी है, लेकिन इसका बढ़ा हुआ स्तर हड्डियों को कमजोर कर सकता है। जिसकी वजह से मसल पर भी असर पड़ता है।

2 ज़्यादा प्यास लगना

बहुत अधिक नमक का सेवन करने से आपको हर समय प्यास लग सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उच्च सोडियम सामग्री वाले खाद्य पदार्थ आपके शरीर के द्रव संतुलन के साथ खिलवाड़ करते हैं। इसे पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ढेर सारा पानी पिएं। आप जितना ज़्यादा पानी पिएंगी, आपकी बॉडी को नमक बाहर निकालने में उतनी ही आसानी होगी।

zyada pyaas lagne ke karan
हर समय प्यास लगने का कारण. चित्र : शटरस्टॉक

3 सर में बार – बार हल्का दर्द होना

क्या आपको बार-बार हल्का सिरदर्द होता है? तो हो सकता है कि ये सिरदर्द डिहाइड्रेशन के कारण हो। डिहाइड्रेशन के कारण बहुत अधिक नमक का सेवन करने से आपको थोड़े-थोड़े अंतराल में सिरदर्द हो सकता है। इस सिरदर्द को दूर करने के लिए खूब पानी पिएं।

4 बार – बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना साफ संकेत है कि आप बहुत अधिक नमक का सेवन कर रही हैं। यदि आप ज़्यादा नमक का सेवन कर रही हैं, तो आपको रात में भी उठकर बार – बार पेशाब करने जाना पड़ सकता है। हालांकि, यह यूटीआई और टाइप 2 मधुमेह जैसी कई अन्य स्थितियों के लक्षण भी हो सकते हैं। इसलिए अपने डॉक्टर से लेकर टेस्ट करवाएं।

high sodium ke lakshan
पेशाब न कंट्रोल होना। चित्र- शटरस्टॉक।

5 शरीर में सूजन आना

यदि आप खुद को ब्लोटेड महसूस कर रही हैं, तो हो सकता है कि आप नमक ज़्यादा खा रही हों। ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन आ सकती है। यह सूजन उंगलियों और टखनों के आसपास महसूस की जा सकती है। इस तरह की सूजन शरीर के ऊतकों में अत्यधिक तरल पदार्थ के कारण होती है और इसे एडिमा के रूप में जाना जाता है। इसका सरल उपाय है कि आप अपने सोडियम सेवन में कटौती करें।

चलते – चलते

हावर्ड हेल्थ के अनुसार आहार में बहुत अधिक सोडियम उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इससे कैल्शियम की हानि भी हो सकती है, जिससे हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। इसलिए दिन में एक चम्मच नमक से ज़्यादा न खाएं और इन लक्षणों के सामने आने पर डॉक्टर को दिखाना न भूलें।

यह भी पढ़ें : World Thyroid Day 2022 : जिंक की कमी भी हो सकती है थायराइड समस्या के लिए जिम्मेदार

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  • 135
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख