scorecardresearch

ब्लोटिंग और एसिडिटी से परेशान हैं, तो एंटासिड भूलकर ये चाय करें ट्राई

भारी भोजन या अधिक खाने के बाद पेट की समस्याओं का समाधान करने के लिए यह ड्रिंक सबसे अच्छा है। जानिए इसके फायदे और बनाने का तरीका।
Published On: 5 May 2022, 12:34 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
herbal tea ke fayde

क्या आप अक्सर पेट में सूजन और अपच का सामना करती हैं? देर रात को खाने या भारी भोजन करने से यह सारी समस्याएं आ सकती हैं। यह सब आपकी डाइट को प्रभावित कर सकता है और आपको काफी असहज महसूस करा सकता है। तो अगर आपको लगता है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो अपच के लिए इस ड्रिंक को आजमाएं!

हम आपको जो ड्रिंक पीने का सुझाव दे रहे हैं, वह पेट दर्द, गैस, सूजन और अपच और अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। वास्तव में, यदि आप आजकल उच्च तापमान के कारण पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो यह ड्रिंक एक जादुई औषधि है क्योंकि इसमें पुदीना, अजवाइन और जीरा है – ये सभी आपके पेट के लिए अद्भुत सामग्री हैं।

आहार विशेषज्ञ रूपश्री जायसवाल, मदरहुड हॉस्पिटल, मैकेनिक नगर, इंदौर की सलाहकार – आहार विशेषज्ञ / पोषण विशेषज्ञ, ने हेल्थ शॉट्स से इस ड्रिंक के फायदों के बारे में बात की!

जायसवाल कहती हैं – “पेट से संबंधी समस्याएं किसी को भी पसंद नहीं। कई लोगों को खाना खाने के बाद एसिडिटी या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है। ऐसे में कई लोग राहत पाने के लिए सिर्फ एंटासिड का सहारा लेते हैं, लेकिन नियमित रूप से गोलियां खाना अच्छा विचार नहीं है। कुछ घरेलू उपचार हैं जिन्हें आप अपने पाचन संबंधी समस्याओं को हल करने में मदद के लिए आजमा सकती हैं। पुदीना पाउडर, अजवायन, काला जीरा और एक गिलास पानी का कॉम्बिनेशन आपको राहत दिला सकता है।”

जानिए क्या है इस ड्रिंक को बनाने का तरीका

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए

पानी 1 गिलास
पुदीना पाउडर 1 बड़ा चम्मच
अजवायन 1 बड़ा चम्मच
काला जीरा 1 बड़ा चम्मच

pet ke liye faydemand
ये पेट की हर समस्या में आपकी मदद कर सकती है। चित्र:शटरस्टॉक

ड्रिंक बनाने की विधि

जीरा और अजवायन दोनों को पानी के जार में मिलाकर उसमें पुदीना पाउडर डालकर रात भर के लिए रख दें। सुबह पानी को किसी बर्तन में छान लें और खाना खाने के बाद पिएं। बेहतर पाचन के लिए आप इसे सुबह सबसे पहले पी भी सकती हैं।

डॉ. रूपश्री के मुताबिक आप इसे चाय के रूप में भी पी सकती हैं। रात भर बचे पानी को आधा होने तक उबालें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप अपनी चाय में थोड़ा सा नींबू या अदरक मिला सकती हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह आपके पाचन में कैसे मदद करता है?

दोनों मुख्य सामग्री – जीरा और अजवाइन – के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, खासकर जब पाचन की बात आती है। अजवाइन में सक्रिय एंजाइम होते हैं जो पेट के एसिड के प्रवाह में सुधार करते हैं। यह अपच, सूजन और गैस जैसी समस्याओं में मदद करता है। अजवाइन को अन्नप्रणाली, पेट और आंत में घावों में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। यह चयापचय में सुधार करता है और वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है।

जायसवाल कहती हैं – “इसी तरह, जीरा, विशेष रूप से काला जीरा पेट दर्द और सूजन जैसे आईबीएस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। वे एंटीऑक्सिडेंट से भरे हुए हैं जो न केवल आपके पाचन में सुधार करते हैं बल्कि आपके चयापचय दर को भी बढ़ावा देते हैं।”

जीरे का पानी पीने से आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। यह आपकी भूख में भी सुधार करता है। इसके अलावा, काला जीरा विटामिन ए, सी और के जैसे आवश्यक विटामिनों से भरा होता है।

इसके अलावा इस पाचक मिश्रण में पुदीना भी एक महत्वपूर्ण घटक है। पुदीने के पाउडर में एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो पेट की समस्याओं को शांत करने में मदद करते हैं और अच्छी तरह से खाना पचाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें : रेड वाइन विनेगर ट्राई किया है कभी? हमसे जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख