सूजी हुई आंखों से चेहरा काफी अजीब नज़र आने लगता है। यह परेशानी बहुत अधिक रोने, अत्यधिक शारीरिक तनाव, आनुवांशिकी, शरीर में हार्मोनल बदलाव, मौसम में बदलाव, साइनस की परेशानी, हैंगओवर, गलत खान-पान, नींद की कमी और कुछ एलर्जी सहित विभिन्न वजहों से होने लगती है। लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी सहायता से आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। इन टिप्स के बारे में मेरी दादी ने मुझे बताया था। मुझे जब भी आंखों में सूजन महसूस होती है तो मैं इन सरल हैक को जरूर अपनाती हूं। यह टिप्स बहुत ही सहायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं दादी के ये सरल नुस्खे।
कभी-कभी सोकर उठने के बाद आंखों के नीचे सूजन नज़र आती है, इसे पफी आइज कहते हैं। NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, तो अरंडी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन की परेशानी को कम कर सकता है।
इसके अतिरिक्त, आंखों में होने वाली परेशानी ब्लेफेराइटिस (Blepharitis – आईलिड या पपोटा का सूजन) की वजह से भी आंखों में सूजन की शिकायत हो सकती है। वहीं, इससे संबंधित एक रिसर्च में आंखों पर अरंडी के तेल का प्रयोग ब्लेफेराइटिस के इलाज और इसके लक्षणों को दूर करने में उपयोगी पाया गया है।
यह सरल घरेलू उपाय बहुत प्रभावी होता है। यह आपकी आंखों के आस-पास की स्किन को टाइट करने में सहायता करता है और साथ ही ब्लड वेसल्स को भी आराम देता है। 5 या 6 मेटल की चम्मच को फ्रिज में 10 से 15 मिनट के लिए रखें। ठंडे चम्मच में से एक के गोल भाग को कुछ मिनट के लिए अपनी आंखों के पास रखें, जब तक कि चम्मच गर्म न हो जाए। जैसे ही चम्मच गर्म होती है, तुरंत इस चम्मच को फ्रिज में रखी दूसरी ठंडी चम्मच से बदलें।
सूजी आंखों के इलाज के लिए ठंडा खीरा एक बेहतरीन उपाय है। खीरे में मौजूद एंजाइम और एस्ट्रिजेंट गुण सूजन को कम करने और स्किन को टाइट करने में सहायता करते हैं। यह उपाय आपकी आंखों के आस-पास की झुर्रियों और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने में भी सहायता करता है। खीरे को मोटे स्लाइस में काटें। 10 मिनट के लिए फ्रिज में स्लाइस को ठंडा करें। करीब 10 मिनट के लिए या जब तक वह गर्म नहीं हो जाते हैं तब तक अपनी पलकों पर ठंडी स्लाइस रखें। इस प्रक्रिया को दिन में 4-5 बार करें।
टी बैग्स,, ग्रीन टी बैग हो या ब्लैक टी बैग, दोनों पफी आंखों को शांत करने में सहायता करते हैं। इनमें एंटी-इरिटेंट गुण होते हैं जो आपकी आंखों के आस-पास की सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। वे लाली और सूजन से भी राहत दे सकते हैं। दो टी बैग्स को फ्रिज में 30 मिनट के लिए रखें। लेट जाएं और टी बैग्स को अपनी पलकों के ऊपर रखें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में 4 से 5 बार इस सरल उपाय को किया जा सकता है।
यह भी पढ़े- आपकी मेंटल हेल्थ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है सामाजिक तुलना, जानिए इससे कैसे बचना है
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।