scorecardresearch

साइटिका के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो इन 4 योगासनों के अभ्यास से पा सकती हैं राहत

काम का ज्यादा बोझ, लंबे समय तक खड़े रहना या गहत पॉश्चर साइटिका का दर्द बढ़ा सकता है। इससे राहत पाने के लिए हल्की मालिश के अलावा योगाभ्यास भी कर सकती हैं।
Updated On: 15 Apr 2023, 12:58 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
sciatica
साइटिका दर्द से राहत देता है योगासन, हर रोज करने से समस्या होगी खत्म। चित्र- शटर स्टॅाक

वास्तव में साइटिका एक नस है, जिसमें खिंचाव या सूजन होने पर कुल्हे में दर्द शुरू होता है। इस दर्द को हम साइटिका के दर्द के नाम से भी हम जानते हैं। यह समस्या 31 से 40 वर्ष के बीच के लोगों को ज्यादा होती है। देश में 40 से 45 प्रतिशत लोग इस समस्या से परेशान हैं। साइटिका का दर्द पैरों में होता है। यह दर्द कूल्हे से लेकर पैर के पिछले हिस्से तक होते हुए एड़ी पर जाता है। दर्द के दौरान रोगी को चलने से पहले सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। साइटिका का दर्द का उपचार डॉक्टर पॉश्चर में बदलाव और फिजियोथेरेपी की मदद से करवाते हैं। हालांकि इस दौरान ज्यादा टफ एक्सरसाइज करने की मनाही होती है। पर दर्द से राहत पाने के लिए आप इल 4 योगासनों (Yoga pose to relieve sciatica pain) का अभ्यास कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें आम की दीवानी हैं पर वजन बढ़ने का डर है, तो एक वेट लॉस एक्सपर्ट से जानिए इन्हें खाने का सही तरीका

क्या कहती हैं एक्पर्ट-

योगाचार्य कंचन गुप्ता पिछले 10 वर्ष से कानपुर में योगा सिखा रहीं हैं। कंचन गुप्ता बताती हैं, “ योगा से 100 में से 80 लोगों के साइटिका की समस्या दूर हुई। 4 योगासन को हर रोज करने से साइटिका के दर्द से राहत पाई जा सकती है।

ये हैं 4 योगासन, जिन्हें मॉर्निंग टाइम करने से साइटिका समस्या से मिलेगी राहत

sciatica.jpgहेल्दी सहेत के लिए जरूरी है व्यायाम करना । चित्र शटरस्टॉक।

1- अधोमुख श्वानासन

योगाचार्य कंचन गुप्ता बताती हैं, अधोमुख श्वान आसन को करने से साइटिका की समस्या में राहत मिलती है।

ऐसे करें आसन-
1- जमीन पर दोनों हाथों और घुटने के बल लेटना होगा।
2- शरीर को पीछे से ऊपर उठाएं और हाथों के साथ घुटने को सीधा करना होगा।
3- दोनों हाथों को सामने रख कर हथेलियों को फैलाएं।
4- अब आपको से तीन मिनट तक इसी पोजीशन में रहना होगा।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

2- शलभासन-

कंचन गुप्ता कहती हैं शलभासन को हर रोज मार्निंग के समय करने से पीठ के साथ कमर दर्द में राहत मिलती है। इसके साथ वजन घटाने, कब्ज, दमा सहित अन्य रोगों को राहत मिलती है। कंधा और हाथों को भी इस योग को करने से मजबूती मिलती है। साइटिका दर्द का निजात दिलाने में भी कारगर साबित हुआ है। कंचन कहती हैं यह मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के साथ पीठ का दर्द दूर होता है।

ऐसे करें आसन-
1- पेट के बल लेट जाएं।
2- सांस अंदर लेते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाना होगा।
3- हाथों की मुठठ़ी बनाएं और अपने जांघों के नीचे रख लें।
4- अब बिना पैर मोड़े गहरी सांस लें। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर नीचे रखें।

3- भुजंगासन-

यह आसन कोबरा पोज़ के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बॉडी ऊपरी हिस्से को नाग क तरह ऊपर उठाया जाता है। इस आसन को करने से थाइरॉइड की समस्या व पेट की चर्बी को कम होती है। जरूरी बात यह है कि अल्सर हार्निया की परेशानी का शिकार लोग इस आसन को करने से बचें।

ऐसे करें आसन-
1- पेट बल लेटना होगा।
2- अब अपर पोरशन को ऊपर उठाना होगा। सबसे जरूरी चीज जो ध्यान देने योग्य है वह कमर में अधिक जोर न देना।
3- जितनी क्षमता हो उतनी देर करें। कोशिश करें शुरूआती दिनों में इसे तीन से चार बार करें। आदत होने पर अपने अनुसार बढ़ा सकते हैं।

Detox karne ke liye yeh yoga poses karein
खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए योगासनों को ज़रूर करें। चित्र : एडोबी स्टॉक

4- सुप्त पादांगुष्ठासन-

साइटिका के दर्द से परेशान लोग सुप्त पादांगुष्ठासन को करें। इस आसन को करने से परेशानी में राहत मिलती है।

ऐसे करें योग-
1- आसन को करने के लिए नीचे लेट जाएं
2- दोनों पैरों को स्ट्रेच करें।
3-अब एक पैर को ऊपर उठाएं
4- एक लंबा कपड़ा लें। जिसे पंजों में फंसा कर अपने हांथों में अच्छे से पकड़ें। अब पैर को स्ट्रेच करें, घुटने न मोड़ें। पैर को अपने सिर की तरफ लाना का प्रयास करें, और दो मिनट तक ऐसे ही रहें।

यह भी पढ़ें  क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स आपका वजन बढ़ा रहीं हैं, तो एक्सपर्ट से जानिए क्या हो सकता है इसका कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
सुमित कुमार द्विवेदी
सुमित कुमार द्विवेदी

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं।

अगला लेख