ये 6 मॉर्निंग साइन्स देते हैं आपकी सेहत में गड़बड़ी के संकेत, आप सुबह उठकर कैसे महसूस करती हैं?

रात में आठ घंटे की अच्छी और गहरी नींद के बाद अगर आप सुबह फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस नहीं कर रहीं हैं, तो इसकी वजह आपके शरीर में किसी तरह की न्यूट्रीशनल डेफिशिएंसी या कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
सभी चित्र देखे mental depression can cause headache
जानें सुबह उठते के साथ शरीर में नजर आने वाले लक्षणों के कारण चित्र शटरस्टॉक।
अंजलि कुमारी Published: 18 Mar 2024, 08:00 am IST
  • 123

बहुत से लोग सुबह उठने के साथ नॉर्मल महसूस नहीं करते। नींद खुलने के बाद बिस्तर से उठते ही शरीर में अलग-अलग तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। वहीं आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिनके साथ ऐसा जरूर होता होगा, परंतु अक्सर हम इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, ये हमारी सबसे बड़ी भूल है। हम में से किसी को भी शरीर में नजर आने वाले नकारात्मक लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, चाहे वे लक्षण किसी भी वक्त और किसी भी तरीके से नजर आ रहे हों। आज इसी बात को ध्यान में रखते हुए हेल्थ शॉट्स आपके लिए लेकर आया है, सुबह उठने के साथ शरीर में महसूस होने वाले लक्षणों से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी।

होम्योपैथ स्पेशलिस्ट और न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर स्मिता पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सुबह उठने के बाद शरीर में नजर आने वाले लक्षणों के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है की ये लक्षण क्या हैं, और क्यों नजर आते हैं (morning signs)।

जानें सुबह उठते के साथ शरीर में नजर आने वाले लक्षणों के कारण:

1. उठते के साथ सिर दर्द का अनुभव

बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे सुबह उठने के साथ सिर में अत्यधिक दर्द का अनुभव होता है। कई बार स्थिति ऐसी होती है, कि व्यक्ति बिस्तर से उठ नहीं पाता। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब आप रात को सोने से पहले अत्यधिक तनाव लेती हैं, या आप लंबे समय से तनावग्रस्त हैं, तो इन स्थितियों में सुबह उठने के बाद सिर दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही साइनस इन्फेक्शन और हाई ब्लड प्रेशर भी इसका एक कारण है। यदि आपको भी सिर दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से मिलकर जरूरी सलाह लें।

morning sickness ke karan.
इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, सबसे बड़ा है न्यूट्रीशनल डिफिशिएंसी। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. उठते ही शरीर में अत्यधिक दर्द महसूस होना

हम सभी में से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सुबह उठने के साथ शरीर में अत्यधिक दर्द का अनुभव होता है। कुछ लोगों की गर्दन अकड़ी होती है, तो कुछ लोगों की मांसपेशियों में अत्यधिक खिंचाव महसूस होता है। इसके अलावा बहुत से लोगों का शरीर पूरी तरह से स्थिर हो जाता है और उनके लिए बिस्तर से उठाना भी बेहद भारी पड़ता है। यदि आप इसे हल्के में ले रहे हैं और इसे लगातार नजरअंदाज कर रही हैं, तो ऐसा न करें। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, सबसे बड़ा है न्यूट्रीशनल डिफिशिएंसी।

यह भी पढ़ें: यहां हैं सबसे आम कारण, जो किसी की नींद प्रभावित कर सकते हैं, इन्हें दूर करना है जरूरी

पोषक तत्वों की कमी उठने के साथ शरीर में दर्द होने का एक सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा मैट्रेस क्वालिटी, स्लिप डिस्टरबेंस और स्लीपिंग पोजिशन जैसी चीजें भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं। बात यदि हेल्थ कंडीशंस की करें तो ओबेसिटी, स्ट्रेस, अर्थराइटिस, वायरस और फ्लू इन्फेक्शन, फाइब्रॉम्याल्जिया, आदि भी बॉडी पेन का कारण होती हैं।

3. उठते के साथ चक्कर आना या सिर भारी लगना

उसे उठने के साथ चक्कर आना और सिर घूमने की कुछ बेहद कॉमन कारण है, जैसे की डिहाइड्रेशन, लो ब्लड शुगर लेवल, एनीमिया और हाइपरटेंशन। इसके अलावा कई बार ऐसा भी होता है, की आपने रात को कोई दवाई ली इसके साइड इफेक्ट के तौर पर सुबह सिर घूमने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही साइनस या ठंड होने पर यह अधिक गंभीर हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साइनस में अधिक मात्रा में फ्लूइड जमा होने के साथ ही स्वेलिंग आ जाती है, जो इनर इयर से जुड़ी होती है।

ऐसे में इस स्थिति को समझने की कोशिश करें। रात को सोने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नींद खुलने पर बीच-बीच में भी पानी पीती रहें, ताकि डिहाइड्रेशन न हो। यदि यह समस्या ज्यादा दिनों तक बनी रहती है, तो फौरन डॉक्टर से मिलकर इस बारे में सलाह लें।

jaldi uthne ke fayede
यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास ध्यान, सूर्योंदय देखने, दिन की योजना बनाते का पर्याप्त समय होगा। चित्र शटस्टॉक

4. मुंह में मैटेलिक टेस्ट आना

सुबह उठने के साथ बहुत से लोगों के मुंह का स्वाद बदला बदला रहता है। कुछ लोगों को मैटेलिक टेस्ट का अनुभव होता है। ये कॉमन नहीं है, इसके पीछे कई स्वास्थ्य स्थितियां जिम्मेदार हो सकती हैं। एसिड रिफ्लक्स, साइनस इन्फेक्शन, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे सप्लीमेंट्स के हाई डोज लेने से भी मुंह का स्वाद मैटेलिक हो सकता है। यदि आपको बार-बार ऐसी समस्या हो रही है, तो अपने इन कारणों पर गौर करें और यदि इनमें से कोई भी कारण जिम्मेदार नहीं हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

5. गले में खुजली होना और खांसी आना

कई ऐसी भी लोग हैं जिन्हें सुबह उठने के साथ गले में इचिंग महसूस होती है, साथ ही साथ उन्हें बहुत ज्यादा खांसी भी आती है। इसके लिए थ्रोट एलर्जी और टॉन्सिलाइटिस जिम्मेदार हो सकते हैं। इसे अवॉइड करने के लिए सुबह उठने के साथ गुनगुना पानी पिएं या फिर नमक पानी से गरारे करें। ऐसा करने से आपकी इचिंग काम हो जाएगी साथ ही साथ आपको रिलीफ महसूस होगा।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
wakeup call for your health
खुद को शांत रखने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निक्स को आजमाएं। चित्र : एडॉबीस्टॉक

6. लो मूड फील करना

अगर सुबह उठते के साथ आपका मूड बहुत लो रहता है और आपको मेंटली एक्टिव होने में समय लगता है, तो इसके पीछे इनसोम्निया, डिप्रेशन, विटामिन D3 डिफिशिएंसी और हार्मोनल इंबैलेंस जिम्मेदार हो सकते हैं। खासकर महिलाओं में यह समस्या अधिक फ्रिक्वेंटली देखने को मिलती है। यदि लंबे समय तक ऐसा चलता रहता है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा यदि आप स्ट्रेस और डिप्रेशन में रहती हैं, तो खुद को शांत रखने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निक्स को आजमाएं।

यह भी पढ़ें: Bone health : ज्यादा कॉफी पीना भी कमजोर कर सकता है आपकी हड्डियां, बोन हेल्थ के लिए हमेशा याद रखें ये 5 चीजें

  • 123
लेखक के बारे में

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख