लॉग इन

आई साइट बढ़ाने से लेकर डार्क सर्कल भगाने तक, आंखों की सेहत में सुधार कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

समग्र शरीर के साथ आपकी आंखों को भी एक्सरसाइज की जरूरत होती है। जरूरी है कि आप स्वयं भी इनका अभ्यास करें और बच्चों को भी करवाएं।
आंखों की रौशनी बढ़ाये। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 2 Oct 2022, 08:00 am IST
ऐप खोलें

दिन भर के काम के बाद अक्सर हमारी आंखें थक जाती हैं। खास कर कि ऐसे समय में जब हम दिन भर कंप्यूटर और मोबाइल पर लगे रहते हैं। साथ ही हमारी डाइट, एक्सरसाइज और नींद का पैटर्न भी इतना अधिक खराब है कि हमारी आई साइड वीक होने लगती है। इतना ही नहीं थकान और स्ट्रेस का असर हमारी मेंटल हेल्थ के साथ आंखों की खूबसूरती पर भी होता है। ऐसे में इन स्थितियों से बचने में आंखों की एक्सरसाइज (Eyes exercise) आपकी सहायता कर सकती है।

आंखों में जलन होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

हाल ही में सात्विकमूवमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया है जिसमें वह आँखों के लिए की जाने वाली बेहद सरल एक्सरसाइज बता रहे हैं। इन एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से आँखों की परेशानी से निजात मिलेगा।

आंखों के लिए करें ये एक्सरसाइज

1 आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना

आंखों को लगातार ऊपर नीचे (Up & Down) घुमाने से आंखों की मूवमेंट (Eye Movement) बेहतर होता है और आंखों की रोशनी में सुधार की संभावना बढ़ती है।

2 आंखों को दाएं-बाएं घुमाना

आंखों को लगातार दाएं-बाएं (Left & Right) घुमाने से भी आंखों की मूवमेंट बेहतर होता है और आई साइड में सुधार की संभावना बढ़ती है।

3 त्राटक

त्राटक या टकटकी एक तरह का योगासन है जिसे आंखों के लिए किया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी खास वस्तु पर फोकस करना होता है। इस एक्सरसाइज को करते समय आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उस वस्तु पर ही होना चाहिए।

यह भी पढ़े- बालों की एक नहीं चार समस्याओं का समाधान है जोजोबा ऑयल, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

4 आंख छपकाना

यह सबसे सरल एक्सरसाइज में से एक है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड आंखे बंद करके उन्हें आराम दें और अपना ध्यान सांस लेने पर केंद्रित करें। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराया जा सकता है।

5 हथेली से आंख ढंकना

अपने हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें। इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है। इस प्रक्रिया को 5-10 मिनट के लिए करें।

आंखों की एक्सरसाइज करने के लाभ

1. दिन भर की थकान को दूर करे

आंखों की एक्सरसाइज करने से आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। साथ ही यह दिन भर की थकान उतारने में सहायक है। इसके अलावा इसे करने से आप अच्छा महसूस करते हैं और ये एक तनाव भरे दिन के बाद आपकी आंखों को आराम पहुंचाता है।

2. आई साइड को बढ़ाये

जब हम आंखों को आराम देते हैं तो ये ना सिर्फ उन्हें आराम देती है बल्कि नज़र को काम होने से भी बचाती है। साथ ही ये आपके रैटिना को खुद को हील करने का समय देती है। यही लाभ हमें तब मिलता है जब हम आंखों की एक्सरसाइज करते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
सूजी आंखें आपको परेशान करती है। चित्र-शटरस्टॉक

3. ड्रार्क सर्कल से राहत

यदि आप रेगुलर आंखों की एक्सरसाइज करते हैं तो ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायता करती है। इससे स्किन की रंगत सही रहती है और मेलानिन पिगमेंट का प्रोडक्शन सही रहता है। इससे ड्रार्क सर्कल की परेशानी नहीं होती और यदि होती भी है तो ये हल्की होने लगती है।

4. आंखों के आस-पास झुर्रियां

आपने देखा होगा कि बहुत से लोगों की आंखों के आस-पास झुर्रियां पड़ जाती हैं। असल में, ये वहां के खराब ब्लड सर्कुलेशन और कोलेजन की कमी की वजह से हो सकता है। ऐसे में झुर्रियां समय के साथ गहराने लगती है और एक्सरसाइज करना इसे सही करने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा इसे करने से कोलेजन बूस्ट होता है और झुर्रियों को कम करता है।

5. अच्छी नींद में मददगार

आंखों की एक्सरसाइज करने का एक लाभ ये भी है कि इससे आपको अच्छी नींद आती है। असल में, आंखों की थकान दूर होने से आपका स्ट्रेस भी कम होता है और आप काफी बेहतर महसूस करते हैं। इसके अलावा ये आपको मेंटल रिलैक्स महसूस होता है जिससे अच्छी गहरी नींद आती है।

यह भी पढ़े- बच्चा सीखने में ज्यादा समय लगा रहा है, तो ये हो सकते हैं डेवलपमेंट डिले के लक्षण, जानिए कैसे उसकी मदद करनी है  

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख