scorecardresearch

आयुर्वेद के ये 5 टिप्स आपको तन और मन दोनों से रखेंगे स्‍वस्‍थ, जानिए क्‍या है स्‍वस्‍थ रहने का वैदिक फॉर्मूला

सर्दियों के मौसम में संक्रामक बीमारियों का जोखिम अधिक हो सकता है, ऐसे में अपना और अपने परिवार का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। तो इसमें ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं।
Written by: विनीत
Updated On: 12 Oct 2023, 05:54 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सर्दियों में आपको हेल्दी ऱखने में मदद करेंगी ये 5 वेदिक टिप्स। चित्र-शटरस्टॉक।

जनवरी की ठंडी हवाएं अपने साथ कई संक्रामक बीमारियां भी लेकर आती हैं। इन दिनों सर्दी-खांसी, फ्लू जैसी वायरल समस्याओं के साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपना और अपने परिवार का बहुत ख्‍याल रखें। इसके लिए आयुर्वेद के ये टिप्‍स करेंगे आपकी मदद।

हमारे आसपास ऐसी कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो सर्दियों के मौसम में स्वस्थ बनाए रखने में बेहद लाभकारी साबित हो सकती हैं। इसलिए हम आपको 5 ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं जो सर्दियों के मौसम में आपको स्वस्थ रहने में मदद करेंगी। चलिए बिना समय बर्बाद हम आपको बताते हैं।

  1. तुलसी अदरक की चाय

सर्दियों में तुलसी और अदरक की चाय की चुस्कियां लेने से, यह न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से गर्म रखने में मदद करेगी, बल्कि इसके स्वास्थ्य संबंधी भी अनेक लाभ हैं। तुलसी और अदरक जैसे एडेप्टोजेन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही तनाव के प्रबंधन को आसान बनाते हैं।

यह शक्तिशाली ड्रिंक आपके शरीर को डिटॉक्सिफाइ करती है और आपके शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके डिटॉक्सिफिकेशन प्रभाव रक्त शोधन के माध्यम से त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

तुलसी और अदरक सांस संबंधी समस्याओं के लक्षणों को कम करने के लिए जाने जाते हैं। सर्दियों में अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियों से निपटने के लिए, तुलसी-अदरक वाली गर्म चाय ब्रोंकोडाईलेटर्स के रूप में काम कर सकती है।

एंटीऑक्सिडेंट की उच्च एकाग्रता के कारण, तुलसी अदरक की चाय गठिया जैसे पुराने रोगों के कारण होने वाली सूजन को कम करती है। यह शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को भी बढ़ाता है।

गुनगुने पानी मे शहद और अदरक मिलाकर पीने से मिलते है कई फायदे। चित्र : शटरस्टॉक
गुनगुने पानी मे शहद और अदरक मिलाकर पीने से मिलते है कई फायदे। चित्र : शटरस्टॉक
  1. सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन

सर्दियों में सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिलते हैं। यह आपके शरीर को सर्दियों में गर्म रखता है। साथ ही सर्दियों की आम समस्याओं जैसे सर्दी-खांसी और फ्लू से हमें बचाता है। यह हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी लाभकारी है। इस तरह यह हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को भी कम करता है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें : परिवार में किसी को है श्‍वास संबंधी समस्‍या, तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्‍यान

इसके अलावा यह पेट संबंधी समस्याओं राहत दिलाने में भी लाभकारी है। सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने पाचन, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने में भी मदद मिलती है। साथ ही इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको सर्दियों में सर्दी-खांसी, फ्लू और अन्य वायरल संक्रमणों से ग्रसित होने का जोखिम भी कम हो जाता है।

  1. नींबू पानी और शहद का सेवन

गुनगुने पानी में शहद और नींबू का सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है और पाचन में सुधार होता है। शहद और नींबू में कोलन (colon) को शुद्ध करने की क्षमती होती है। साथ ही यह आपके शरीर से अनपचे भोजन और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।

इसके अलावा इस ड्रिंक में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन-बी, सी, मैन्गनीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम इत्यादि। जिससे कि यह आपके शरीर की इम्युनिटी  को मजबूत बनाने में मदद करता है, और सर्दियों की आम समस्याओं से आपको सुरक्षित रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है।

आंवला स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। चित्र- शटरस्टॉक।
स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला। चित्र- शटरस्टॉक।
  1. आंवला

आंवला को इंडियन गूसबेरी भी कहा जाता है। जो कि हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से यह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हमसे दूर रखने में मदद करता है। आंवला का सेवन सर्दियों के समय काफी अच्‍छा माना जाता है।

इसके आंवला में एंटिबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं जो सर्दियों की आम समस्याओं से बचाव करने में मददगार होते हैं। इसमें विटामिन-सी, ए, पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनोइड जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कि आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं।

आप चाहें तो अचार, आंवला मुरब्‍बा, सुखा आंवला पाउडर, कच्‍चा आंवला या आंवला कैंडी के रूप में इसका सेवन कर सकती हैं। इसके आंवला ड्रिंक के रूप में भी इसका सेवन भी सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Peanut Allergy : सामान्‍य सी दिखने वाली एक गंभीर समस्‍या, जानिए इसे पहचानने के संकेत 

  1. पिप्पली

सर्दियों की समस्याओं से राहत पाने के लिए पिप्पली एक बेहद लाभकारी औषधि है। पिप्‍पली में कफ को दूर करने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह सर्दियों में होने वाल रोगों को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। आप इसका सेवन चूर्ण या पाउडर के रूप में कर सकती हैं।

इसके लिए आप एक चम्मच शहद में थोड़ा सा पिप्पली चूर्ण मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं। यह सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी, फ्लू जैसी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
विनीत
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख