Cold water shower : इन 5 कारणों से आपको भी हर रोज़ “ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए”

यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है, की कोल्ड वॉटर शॉवर स्किन और हेयर से लेकर आपके वेट लॉस और इम्यूनिटी पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
cold shower ke fayde
वाटर रिटेंशन की स्थिति में कोल्ड शॉवर के फायदे हैं। चित्र : शटरस्टॉक
Published On: 7 Apr 2024, 08:00 am IST

ठंड को अलविदा कह अब हम समर सीजन को वेलकम कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में नहाने से आंदयक भला क्या हो सकता। इस मौसम हमें नहाने के बाद बेहद आराम और तरोताजा महसूस होता है। वहीं यदि पानी ठंडा हो तो आनंद दोगुना हो जाता है। कोल्ड वॉटर शॉवर आपकी सेहत के लिए तमाम रूपों में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है, की कोल्ड वॉटर शॉवर स्किन और हेयर से लेकर आपके वेट लॉस और इम्यूनिटी पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेडिकल साइंस भी कोल्ड वॉटर शॉवर के फायदों को पूरी तरह से सच बताता है। तो आइए हेल्थ शॉट्स के साथ जानते हैं, इसके फायदे। इस समर कोल्ड वॉटर शॉवर को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं (benefits of cold water shower)।

यहां जानें कोल्ड वॉटर शॉवर के फायदे (benefits of cold water shower)

1. त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है

जहां गर्म पानी त्वचा और बालों से प्राकृतिक ऑयल को छीन लेता है, वहीं ठंडा पानी पोर्स को सील करने और हेयर फॉलिकल्स को कसने में मदद करता है, जिससे गंदगी और तेल उन्हें बंद नहीं होने देते। कोल्ड वॉटर एक्ने को कम कर देती हैं, एक्जिमा जैसी त्वचा स्थितियों में मददगार होती हैं और अधिक हेल्दी कंप्लेक्शन में योगदान कर त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। इसके अतिरिक्त, ठंडा पानी क्यूटिकल्स को सील करके बालों में चमक और मजबूती ला सकता है, जिससे बाल चिकने और स्वस्थ नजर आते हैं।

Shower
यहां जानें कोल्ड वॉटर शॉवर के फायदे। चित्र : शटरस्टॉक

2. मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस को बढ़ावा दे

कोल्ड टेंपरेचर के संपर्क में आने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है, और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। नियमित रूप से कोल्ड शॉवर ब्राउन फैट उत्पादन को उत्तेजित करती है, एक प्रकार का फैट है, जो कैलोरी बर्न कर गर्मी उत्पन्न करता है। समय के साथ, यह वेट मैनेजमेंट में सहायता कर सकता है। वहीं यदि आप संतुलित आहार और व्यायाम कर रही हैं, तो यह संभावित रूप से वजन घटाने के प्रयासों का समर्थन कर सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्मी में बार-बार पेट खराब हो जाता है, तो इन 5 खाद्य पदार्थों से पाएं राहत

3. स्ट्रेस को कम कर मूड को बेहतर बनाता है

कोल्ड शॉवर को तनाव के स्तर में कमी और मूड में सुधार से जोड़ा गया है। ठंडे पानी से एंडोर्फिन का स्राव शुरू हो जाता है, जिसे “फील-गुड हार्मोन” कहा जाता है, यह चिंता और अवसाद की भावनाओं को कम कर सकता है। इसके अलावा, बाथ टब में ठंडे पानी में बैठकर गहरी सांस लेने से मन को शांत करने में मदद मिलती है, जिससे आराम और मानसिक स्पष्टता का एहसास होता है।

4. नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा देता है

सोने से पहले ठंडे पानी से नहाने से बेहतर नींद प्राप्त करने में मदद मिलती है। ठंडे पानी से स्नान के बाद शरीर के तापमान में गिरावट आती है। यह प्रक्रिया नींद के चक्र को नियमित रखती है, और गहरी, अधिक आरामदायक नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

Libido badhaane ke liye poori neend lein
क्वालिटी स्लीप लें इम्प्रूव करें। चित्र : एडॉबीस्टॉक

5. सर्कुलेशन और इम्यूनिटी को बढ़ावा दे

कोल्ड वॉटर ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने और फिर तेजी से फैलती है, ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन उत्तेजित होती है। यह प्रक्रिया, जिसे वासोकोनस्ट्रिक्शन और वासोडिलेशन के रूप में जाना जाता है, पूरे शरीर में समग्र ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है। यह बेहतर सर्कुलेशन, बेहतर हृदय स्वास्थ्य में योगदान देते हैं और संभावित रूप से ब्लड प्रेशर को कम करते है। इसके अतिरिक्त, ब्लड सर्कुलेशन के बढ़ने से इम्यून सेल्स की गति में सहायता करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है, जिससे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें: Dark chocolate benefits : भूख कंट्रोल कर वजन घटाने में मदद करती है डार्क चॉकलेट, यहां हैं इसके और भी फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख