scorecardresearch

सालों से लगा चश्मा उतार देगी ये 5 एक्सरसाइज, आंखों की रोशनी भी होने लगेगी तेज

आंखों के चश्मे के नंबर को कम करना चाहते हैं तो बिजी शेड्यूल में से 5 से 10 मिनट निकालें और इस खास योग और एक्सरसाइज को जरूर करें। इससे आपका चश्मा ऑपरेशन के बिना ही उतर सकता है।
Published On: 20 Feb 2025, 08:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
cataract surgery
शॉर्टसाइटेडनेस वाले को कैटरेक्ट सर्जरी से अधिक समस्या हो सकती है। चित्र:शटरस्टॉक

शरीर के साथ आंखों को भी एक्सरसाइज की आवश्यकता होती है। इसके लिए अपने बिजी शेड्यूल से 5 से 10 मिनट निकालें और इस एक्सरसाइज को जरूर करें। आज के समय में 10 में से 6 लोग ऐसे हैं जो आंखों से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान हैं। अगर आप शौकिया या मजबूरी में घंटो लैपटॉप या फोन के सामने बैठना साथ ही हमारा खाना, एक्सरसाइज और नींद का समय इतना खराब हो गया है कि इसका असर हमारी आई साइड पर पड़ने लगा है और ये वीक होने लगी हैं। लैपटॉप और फोन लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। लेकिन अपनी हेल्थ का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। यदि आप अपने चश्मे का नंबर कम करवाना चाहते हैं तो अपने व्यस्त समय से 10-20 मिनट निकाल कर ये एक्सरसाइज करें। ये आपकी मदद कर सकती है ।

आंखों की एक्सरसाइज के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सीनियर कंसल्टेंट एंड हेड ऑप्थल्मोलॉजी डॉ. दिग्विजय सिंह बताते हैं कि, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना आवश्यक है। इन एक्सरसाइज को नियमित (exercises to increase eyesight) करने से आपकी आंखों की रोशनी और आंखों की सेहत में भी सुधार हो सकता है। इससे दिन भर की थकान दूर होती है साथ ही डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद करता है। इससे आंखों के पास झुर्रियां कम होती हैं। एक्सरसाइज करने के साथ ही अगर आपको आखों में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि सही समय पर उपचार न करने से समस्या और भी बढ़ सकती है।

Eye care kaise karein
उम्र बढ़ने के साथ आंखों से संबंधित समस्याएं भी घेरने लगती हैं, ऐसे में आंखों की एक्सरसाइज काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

आंखों के लिए करें ये एक्सरसाइज

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना

सबसे पहले, अपनी आंखों को आराम देने के लिए रोजाना 10-15 मिनट के लिए आंखों को बंद करें और गहरी सांस लें। इसके बाद, अपनी आंखों को घुमाने की एक्सरसाइज करें, जिसमें आप अपनी आंखों को पहले ऊपर-नीचे, फिर दाएं-बाएं घुमाएं। इस एक्सरसाइज को 5-7 बार दोहराएं।

फोकस एक्सरसाइज

आप अपनी आंखों को फोकस करने की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, जिसमें आप एक वस्तु को देखें और फिर उसे धीरे-धीरे अपनी आंखों से दूर करें। इस एक्सरसाइज को 5-7 बार दोहराएं।

पामिंग एक्सरसाइज (Palming)

आंखों की रोशनी (increase eyesight) बढ़ाने के लिए आप पामिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी आंखों को अपने हाथों से ढकें और फिर उन्हें धीरे-धीरे खोलें। इस एक्सरसाइज को 5-7 बार दोहराएं। इससे आपको मदद मिलेगी।

ऊपर – नीचे देखें

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने आई बॉल से ऊपर की ओर देखें और किसी चीज पर फोकस करें, फिर नीचे की ओर देखें। इस बात का ध्यान रखें ऊपर और नीचे देखने के बीच 8 से 10 सेकंड का समय होना चाहिए। इस एक्सरसाइज को 8-10 बार दोहराएं।

aankh ki roshni theek karne ke liye kya karein
स्क्रीन टाइम 2 से 3 घटे तक सामित रखें और स्क्रीन को आंखों के लेवल से नीचे बनाए रखें। चित्र : अडोबी स्टॉक

आंखों की एक्सरसाइज करने के लाभ

थकान को दूर करने में

आंखों की एक्सरसाइज (exercises to increase eyesight) करने से आप आराम महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ये दिन भर की थकान दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा आप फ्रेश महसूस कर सकती हैं और आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

ड्रार्क सर्कल से राहत

अगर आप रोजाना आंखों की एक्सरसाइज करते हैं तो ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में सहायता करती है। जो मेलानिन पिगमेंट का प्रोडक्शन ठीक करता है। इससे ड्रार्क सर्कल की परेशानी से राहत मिलती है।

आंखों की झुर्रियों से राहत

बहुत से लोगों की आंखों के पास झुर्रियां हो जाती हैं। ये आपकी आंखों के खराब ब्लड सर्कुलेशन और कोलेजन की कमी के कारण हो सकता है और ये झुर्रियां समय के साथ बढ़ने लगती हैं। इन एक्सरसाइज की सहायता से सही किया जा सकता है।

अच्छी नींद में मददगार

इन एक्सरसाइज को करने का एक फायदा ये भी है कि इससे आपको नींद अच्छी आती है। इससे आंखों की थकान दूर होती है और तनाव कम होता है, जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं। इसके साथ ही मेंटल रिलैक्स मिलता है।

यह भी पढ़ें-Improve eyesight : आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
रूबी शुक्ला
रूबी शुक्ला

रूबी शुक्ला युवा हिंदी कंटेट क्रिएटर हैं। वे स्किन केयर, हेयर केयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और पारंपरिक उपचार पद्धति के बारे में लिखती हैं।

अगला लेख