scorecardresearch

PCOS से ग्रस्‍त हैं सोनम कपूर, जानिये वे 3 टिप्‍स, जो उन्‍हें करते हैं इसे नियंत्रित करने में मदद

हाल ही की एक पोस्ट में बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने अपने PCOS का जिक्र किया और बताया कि किस तरह इन 3 आदतों से उन्होंने इस समस्या से पार पाया।
Updated On: 10 Dec 2020, 12:33 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सोनम कपूर 14 साल की उम्र से पीसीओएस से ग्रस्‍त हैं। चित्र: Sonam Kapoor Facebook Page
सोनम कपूर 14 साल की उम्र से पीसीओएस से ग्रस्‍त हैं। चित्र: Sonam Kapoor Facebook Page

PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हॉर्मोनल समस्या है, जो आजकल अधिकांश लड़कियों में देखी जा सकती है। इसमें ओवरी के आसपास सिस्ट उग जाती है, जो पीरियड्स को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है। वजन बढ़ने से लेकर अनियमित पीरियड्स तक, PCOS होने पर जीवन वाकई मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस समस्या से जूझने वाली आप अकेली नहीं हैं, अधिकतर महिलाएं PCOS से ग्रस्त हैं, जिनमें से एक हैं बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर।

सोनम 14 साल की उम्र से PCOS से ग्रसित रहीं हैं और अपनी हाल ही की इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनम ने PCOS मैनेज करने की अपनी टिप्स साझा की हैं।

इस पोस्ट में सोनम ने बताया कि कैसे बचपन से उन्होंने और उनके परिवार ने कई डॉक्टर और डायटीशियन से PCOS के लक्षण कम करने के लिए सलाह ली, लेकिन अंततः उन्हें फायदा हुआ सिर्फ अपनी जीवनशैली में इन बदलाव से।

ये हैं वे 3 आदतें जिन्होंने सोनम कपूर को उनके PCOS से डील करने में मदद की-

1. एक्सरसाइज

यहां हम सोनम से पूरी तरह सहमत हैं। एक्सरसाइज करना PCOS को नियंत्रित करने का सबसे कारगर तरीका है। एक्सरसाइज में भी सबसे असरदार है चलना। वॉकिंग सबसे आसान और सबसे कारगर एक्सरसाइज है।

सोनम बताती हैं, “हमारी जीवनशैली बहुत स्थिर हो गयी है और हम अधिकतर बैठे ही रहते हैं। दिन में कम से कम 10000 कदम चलना जरूरी है।”

2. योग करें

अपनी पोस्‍ट में सोनम लिखती हैं, “योग आपको लचीला बनाता है और ताकत देता है। यह आप के कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को सुधरता है। सूर्यनमस्कार जैसे योग आपका स्टैमिना भी बढ़ाने में लाभकारी हैं। योग सबसे कारगर और सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज है।”

वह मेडिटेशन और प्राणायाम की भी सलाह देती हैं। अपनी पोस्ट में वह खासतौर पर बताती हैं कि किस तरह तनाव PCOS के लक्षणों को और खराब कर सकता है। मेडिटेशन आपके जीवन से स्ट्रेस कम करके आपको शांत बनाता है।

सोनम कपूर सुझाती हैं, “तनाव आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है और कई ऐसे ऐप्स हैं जो आपको प्राणायाम और मेडिटेशन में सहायता कर सकते हैं।”

3. चीनी का प्रयोग कम से कम करें

PCOS में शक्कर आपकी सबसे बड़ी दुश्मन है और सोनम भी यह बात मानती हैं।
“मैंने चीनी खाना पूरी तरह से छोड़ रखा है। रिफाइंड शुगर यानी जो सफेद चीनी हम खाते हैं, वह जहर से कम नहीं है। यह बहुत खराब है। यह सबसे अनहेल्दी चीजों में से एक है, जिसे आप अपने शरीर में डालते हैं। चीनी छोड़ने के बाद से मेरा जीवन बिल्कुल बदल चुका है। पहले मैं मीठे की दीवानी थी, लेकिन अब मैं शक्कर को हाथ भी नहीं लगाती।”

तो आप इन तीन आदतों को अभी नोट कर लें और अगर आप भी PCOS से ग्रस्त हैं, तो इन्हें अपने जीवन में उतार लें। और हां, सोनम कपूर को उनके सुझाव के लिए धन्यवाद जरूर कह दें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख