ठंड चाहें कितनी भी हो, आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है मोज़े पहनकर सोना

मोज़े पहनकर सोना आपके लिए आपको काफी आरामदायक लग सकता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए हम आपको इसके दुष्प्रभावों के बारे में बता रहे हैं।
disadvantages of sleeping with socks
जानिए क्यों सेहत के लिए नुकसानदेह है मोजे पहनकर सोना। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 30 Dec 2020, 19:00 pm IST
  • 72

आप सोचती हैं, कि रात में मोजे पहनकर सोना आपके लिए काफी आरामदायक होता है। लेकिन वास्तव में आपको अपने स्‍वास्‍थ्‍य के लिए इस आदत को बदलने की आवश्यकता है। आप सोच रही होंगी कि हम आपको बिस्तर पर मोज़े पहनकर न सोने और आपके आनंद को त्यागने के लिए क्यों कह रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।

खैर, हमने आपको स्पष्ट तस्वीर दिखाने के लिए मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल के सलाहकार चिकित्सक डॉ. प्रीतम मून से बात की। रात भर मोज़े पहनना वास्तव में आपके सोने के तरीके के साथ-साथ आपके हृदय गति को भी प्रभावित कर सकता है। साथ ही बहुत से लोग टाइट मोज़े भी पहनते हैं, जो चकत्ते और संक्रमण का कारण बनते हैं। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं है।

डा. मून के अनुसार, मोज़े पहनकर सोने से आपको इन 5 समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

1. हाई ब्लड प्रेशर

सोते समय मोज़े पहनना ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आप अपने मोजों को बहुत लंबे समय तक पहने रखती हैं, तो यह रक्त प्रवाह को कम कर सकता है।

2. पैरों की स्वच्छता से समझौता हो सकता है

अपने मोज़े के साथ सोने से स्वच्छता भी खराब हो सकती है। अगर आपके मोज़े बहुत टाइट हैं या उन्हें नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता है, तो ऐसे में आपके पैरों का ठीक से सांस ले पाना काफी मुश्किल होगा।

अपने पैरों का ख्‍याल रखना भी जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक
अपने पैरों का ख्‍याल रखना भी जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. त्वचा संक्रमण के जोखिम को बढ़ाता है

नायलॉन या अन्य सामग्री से बने मोज़े पहनना कई लोगों की त्वचा को सूट नहीं करता है, अगर आप बहुत लंबे समय तक मोज़े पहनती हैं, तो संक्रमण का जोखिम अधिक बढ़ सकता है। इसलिए, आपको ऐसे मोज़े का चुनाव करने की जरूरत है जो आपकी त्वचा के अनुकूल हों।

उदाहरण के लिए, कॉटन (कपास) से बने मोज़े। इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि आप अपने मोजों को नियमित रूप से बदलें।

4. शरीर का तापमान बढ़ सकता है

सही मोज़े पहनना आवश्यक है क्योंकि ऐसा नहीं करने से आपके शरीर में अधिक गर्मी हो सकती है। यदि आप ऐसे मोज़े पहनते हैं जो सांस लेने योग्य नहीं हैं, तो आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है।

5. शांति से सोना मुश्किल हो सकता है

टाइट मोज़े पहनना काफी असहज हो सकता है, इससे आपको रात के समय अच्छी नींद ले पाने में भी परेशानी हो सकती है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो अपने डॉक्टर से पूछें कि आपको बिस्तर पर मोज़े पहनने चाहिए या नहीं। अगर आप गलत तरह के मोज़े पहनती हैं तो ऐसा करने से त्वचा में जलन हो सकती है।

इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। चित्र- शटरस्टॉक
इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। चित्र- शटरस्टॉक

ऐसे और भी कई तरीके हैं जिनके जरिए आप अपने पैरों को गर्म रख सकती हैं

1. आप गर्म तेल का उपयोग करके अपने पैरों की मालिश कर सकती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2. आप अपने पैरों को गर्म पानी से धो सकती हैं और उन्हें कंबल से ढक सकती हैं।

3. आप एक गर्म पानी की बोतल का उपयोग कर सकती हैं। एक बार जब आपके पैर पर्याप्त गर्म हो जाते हैं, तो आप इसे हटा सकती हैं।

4. आप सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोजे पहन सकती हैं और बिस्तर पर जाने से पहले उन्हें उतार सकती हैं।

तो, इन ट्रिक्स को संभाल कर रखें और गर्म रहें।

यह भी पढ़ें – नए साल में प्रेगनेंसी प्‍लान कर रही हैं, तो बेहतर प्रजनन के लिए इन 5 चीजों को करें दुरुस्‍त

  • 72
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख