scorecardresearch

क्या दर्द से बचने के लिए निकलवा देनी चाहिए अक्ल दाढ़? इस बारे में जानें डेंटिस्ट के सुझाव

अक्ल दाढ़ को समझदारी या मेच्योरिटी से जोड़कर देखा जाता है। जबकि इसका दर्द किसी को भी परेशान कर सकता है। पर क्या इसे निकलवा देना सही होता है? जानें एक्सपर्ट की राय।
Published On: 25 Aug 2022, 05:55 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
wisdom teeth
दांत निकलवाने के बाद मसूड़ों और अंदर मुंह की देखभाल कैसे की जाए, यह जानने के लिए अपने डेंटिस्ट से परामर्श लेना सबसे अच्छा होगा। चित्र: शटरस्टॉक

विजडम टीथ (Wisdom teeth) आपके लिए समस्या भी पैदा कर सकता है। यह अक्सर लोगों को इस दुविधा में डाल देता है कि उनका विजडम टीथ निकलवाया जाए या नहीं। जैसे इसे अकल दाड़ कहा जाता है, उसी तरह इसके साथ कुछ मिथ्स भी जुड़ गए हैं। इसलिए सबसे बेहतर है इस बारे में विशेषज्ञ से राय लेना। आइए जानें अकल दाड़ या विज़डम टीथ (wisdom teeth removal) के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों (FAQs about wisdom teeth removal) के जवाब। 

आइए विजडम टूथ संबंधी कुछ सामान्य प्रश्नों के उत्तर जानने की कोशिश करें

क्या है आखिर विजडम टीथ?

विजडम टीथ आपके सबसे सख्त, सबसे चौड़े वयस्क दांतों का आखिरी सेट होते हैं, जो मुंह के पिछले हिस्से में निकलते हैं। ये किशोरावस्था के अंत या वयस्क होने के शुरुआती दौर में मसूड़े में विकसित होते हैं। कभी-कभी ये आंशिक रूप से या पूरी तरह मसूड़ों या जबड़े की हड्डी में फंस जाते हैं और दर्द का कारण बनते हैं। ऐसे मामले में विजडम टीथ संक्रमण, केविटी, मसूड़ों की बीमारी और अन्य ओरल हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बनते हैं। यही कारण है कि डेंटिस्ट विजडम टीथ निकलवा लेने की सलाह देते हैं।

विजडम टीथ निकलवाने का सही समय कब होता है?

डेंट्ज डेंटल के हेड और डेंटल सर्जन डॉ. करिश्मा जराडी के अनुसार, विजडम टीथ को बाहर निकालने का निर्णय इस बात पर निर्भर करता है कि वे परेशानी पैदा कर रहे हैं या भविष्य में इससे परेशानी होने की संभावना है।

एक डेंटिस्ट किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले, आमतौर पर कई पहलुओं पर गौर करते हैं। जैसे: क्या विजडम टीथ दूसरे दांतों को ठीक से विकसित होने से रोक रहे हैं? क्या वे अन्य डेंटल या जबड़े से संबंधित ट्रीटमेंट में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिनकी आपने योजना बनाई है? सर्जरी से जुड़ा कोई जोखिम भी हो सकता है? इन सभी चीजों की अच्छी तरह से जांचने के बाद यदि डेंटिस्ट को लगता है कि विजडम टीथ आपके ओरल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं, तो वह आपको उन्हें हटाने की सलाह दे सकते हैं।

क्या विजडम टीथ निकालने के कोई संभावित दुष्प्रभाव हैं?

डॉ जराडी बताते हैं, “कुछ लोग सर्जरी के बाद अपने मुंह या गालों में सूजन और दर्द की शिकायत करते हैं, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं रहता है। ड्राय सॉकेट, मुंह को पूरी तरह से नहीं खोल पाना और होंठ सुन्न हो जाना भी विजडम टीथ निकालने के बाद की कुछ समस्याएं हैं।”

दांत निकलवाने के बाद मसूड़ों और अंदर मुंह की देखभाल कैसे की जाए, यह जानने के लिए अपने डेंटिस्ट से परामर्श लेना सबसे अच्छा होगा। यदि दर्द कुछ दिनों बाद वापस आ जाता है या बदतर हो जाता है, तो एंटीसेप्टिक माउथवॉश या जैल का उपयोग करना चाहिए।

oral health ka khyal rakhein
यदि दर्द कुछ दिनों बाद वापस आ जाता है या बदतर हो जाता है, तो एंटीसेप्टिक माउथवॉश या जैल का उपयोग करना चाहिए। चित्र : शटरस्टॉक

विजडम टीथ निकालने की सर्जरी के बाद दर्द कम करने के क्या उपाय हो सकते हैं?

जहां तक ​​खाने का संबंध है, विजडम टीथ निकलवाने से बहुत ज्यादा दर्द और यहां तक ​​कि सामान्य असुविधा भी हो सकती है। इसके लिए डॉ. जराडी कुछ सुझाव बताते हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?
  1. जहां डेंटिस्ट द्वारा दी गई दवा दर्द को कम कर सकती है, वहीं आइस पैक को गाल पर रखने से सूजन में मदद मिल सकती है।
  2. सर्जरी के बाद शुरुआती दिनों में सिगरेट पीने या फलों के रस और गर्म पेय पीने से बचने की भी सिफारिश की जाती है, क्योंकि यह उपचार प्रक्रिया को बाधित कर सकता है।
  3. आप गुनगुनी चाय, कम गर्म सूप और ऐसे खाद्य पदार्थ ले सकती हैं, जिन्हें आसानी से चबाया जा सके जैसे आलू, मछली या पास्ता।
  4. इसके अलावा, पहले कुछ दिनों में अत्यधिक जोर लगाने वाले शारीरिक गतिविधियां करने से बचें, क्योंकि यह भी उपचार प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

याद रखें कि विजडम टीथ से संबंधित किसी भी दर्द का प्रबंधन करने के लिए समय पर ध्यान देना और इलाज कराना महत्वपूर्ण है।

यदि आप तेज दर्द, बार-बार सिरदर्द, लार में खून या मसूड़ों के नीचे मवाद का जमना और दर्द देना जैसे लक्षणों का अनुभव कर रही हैं, तो आपको तुरंत अपने डेंटिस्ट के साथ कंसल्ट करने का समय निर्धारित करना चाहिए।

daant majboot rakhen
हर किसी को अपने विजडम टीथ को हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है।चित्र: शटरस्टॉक

अंत में डॉ. जराडी सुझाव देते हैं “हर किसी को अपने विजडम टीथ को हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है। डेंटिस्ट की मदद से नियमित रूप से इस बात की जांच करानी चाहिए कि आपके विजडम टीथ प्रभावित हैं या नहीं।”

यह भी पढ़ें:-मेंटली रिलैक्स रहना चाहती हैं, तो मल्टीटास्कर नहीं, मोनोटास्कर  बनें, जानिए क्या है ये टर्म 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख